श्री विजयादशमी उत्सव युगाब्द ५१२४

नागपुर. इस बार का श्री विजयादशमी उत्सव युगाब्द ५१२४,  आश्विन शुद्ध दशमी, बुधवार दि. ५ अक्तूबर, २०२२ को सुबह ७.४० बजे रेशीमबाग मैदान पर आयोजित किया जा रहा है।

Image Courtesy: Wikipedia.org

श्री विजयादशमी के पावन पर्व को हिन्दू समाज में पौरुष तथा पराक्रम का जागरण करने वाले पर्व के रूप में जाना जाता है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से आयोजित किये जा रहे इस वर्ष के श्री विजयादशमी उत्सव में सुप्रसिद्ध पर्वतारोही पद्मश्री श्रीमती संतोष यादव प्रमुख अतिथि रहेंगी।

यह कार्यक्रम प. पू. सरसंघचालक डा. मोहनजी भागवत की उपस्थिति में संपन्न होगा। महानगर संघचालक राजेश लोया व महानगर सह संघचालक श्रीधर गाडगे ने सुधी जनों का आह्वान किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस उत्सव का आनंद लें।

Add Comment