जिसमें समाज का कल्याण, वही ज्ञान है और वही विज्ञान : डॉ.चलपतिराव
बातों और मुलाकातों के इस सुंदर सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए आज हमें (डॉ. संदीप अग्रवाल एवं सौरभ सिंह) विख्यात वैज्ञानिक एवं नीरी के पूर्व निदेशक डॉ. सी. वी. चलपतिराव से आत्मीय भेंट का अवसर प्राप्त हुआ।
डॉ. चलपतिराव दो विषयों में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं और वर्तमान में तीसरे विषय पर भी शोधरत हैं। इस आत्मीय संवाद के दौरान हमें उनके बहुआयामी व्यक्तित्व, जीवन-दृष्टि और समाज के प्रति उनके अद्वितीय समर्पण को निकट से जानने का अवसर मिला।
स्वतंत्रता सेनानी परिवार से जुड़े डॉ. चलपतिराव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) के क्रियान्वयन से सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। डॉ. ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के साथ कार्य करते हुए उन्होंने इसके प्रभावी क्रियान्वयन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो अत्यंत गौरव का विषय है।
वे मानसिक स्वास्थ्य, दृष्टिबाधित एवं मूक-बधिर व्यक्तियों के सशक्तिकरण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं। नागपुर की अनेक सामाजिक संस्थाओं को उनका मार्गदर्शन और सहयोग निरंतर प्राप्त होता है। विशेष रूप से अनाथ बालिकाओं के पालन-पोषण, शिक्षा, करियर निर्माण और विवाह तक की जिम्मेदारी निभाने का उनका कार्य अत्यंत प्रेरणादायी है। इसी कारण उन्हें "Father of Thousand Daughters" के नाम से भी जाना जाता है।
समाज के लिए उनके द्वारा किए गए कार्य इतने व्यापक हैं कि उनका संपूर्ण वर्णन कुछ शब्दों में संभव नहीं। अपना ज्ञान, समय और जीवन समाजहित में समर्पित करने वाले ऐसे व्यक्तित्व वास्तव में विरले होते हैं। उन्होंने एक प्रेरक संदेश देते हुए कहा कि काम करने वालों के लिए समाज में अवसरों की कभी कमी नहीं होती। उन्होंने सभी साथियों से समाज निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। ऐसे प्रेरणास्रोत व्यक्तित्व को मैं हृदय से नमन करता हूँ।
"How can science contribute to society, and how can society contribute to science?"
इस विचार को आत्मसात कर विज्ञान को समाज की भलाई का माध्यम बनाने वाले आदरणीय डॉ. सी. वी. चलपतिराव का संपर्क और संवाद परिवार की ओर से हार्दिक अभिनंदन एवं सादर प्रणाम।
-सौरभ सिंह
राकेश साहू ने डोंगरगांव ब्लॉक की नई कार्यकारिणी घोषणा की
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी ने पदाधिकारियों की घोषणा की
शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों की दस्तक, कुणाल के घर बेटे का जन्म
छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस का काला दिवस, कार्यकर्ता करेंगे विरोध-प्रदर्शन
इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी ने गिनाई मोबाइल की ताकत, बताया सुशासन का अहम टूल
नाना पाटेकर के निधन से सदमे में सिनेमा जगत, आधी रात दोस्त को किया था आखिरी मैसेज
सुखदेव करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जानेंगे हालात
नाना पाटेकर के साथ काम करने का मनीष वाधवा ने सुनाया किस्सा, बताया कैसा था उनका व्यवहार
नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, भोपाल का सिद्धांता अस्पताल नगर निगम ने किया सील