रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! छत्तीसगढ़ से होकर चलेंगी ये 15 होली स्पेशल ट्रेनें, जानें किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज
CG Holi Special Train: होली के त्योहार पर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. जहां त्योहार में रेलयात्रियों की भीड़ को देखते हुए साउथ ईस्ट सेंट्रल रेलवे (SECR) ने रायपुर, बिलासपुर और नागपुर डिवीजन से होकर चलने वाली कुल 15 होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है. जिससे रेल यात्रियों को राहत मिलेगी.
देश भर में चलेगी 1410 होली स्पेशल ट्रेनें
दरअसल, होली के त्योहार पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल इस बार देशभर में 1410 से अधिक होली स्पेशल ट्रेनों का संचालन करने जा रही है. इनमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे जोन से 15 विशेष ट्रेनों को शामिल किया गया है.
छत्तीसगढ़ के किन स्टेशनों में होगा स्टॉपेज?
यह विशेष ट्रेन पटना से प्रत्येक सोमवार और बुधवार को प्रस्थान करेगी और कुल 07 फेरे लगाएगी. छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए यह ट्रेन काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका ठहराव बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे बड़े स्टेशनों पर दिया गया है, साथ ही यह गोंदिया होकर गुजरेगी. ट्रेन की संरचना को काफी संतुलित रखा गया है ताकि हर वर्ग के यात्री सफर कर सकें.
होली स्पेशल ट्रेनों में मिलेगी ये खास सुविधा
इस स्पेशल ट्रेन में कई सुविधाएं होंगी. इसमें कुल 22 कोच होंगे, जिसमें सात AC थ्री-टियर और सात AC थ्री-टियर इकॉनमी कोच शामिल हैं.
इसमें चार स्लीपर कोच, दो जनरल कोच और एक SLR कोच भी शामिल होंगे.
रेलवे के मुताबिक होली के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है. स्पेशल ट्रेनों के चलने से टिकट की उपलब्धता बेहतर होगी और यात्रियों को त्योहार मनाने के लिए घर तक सुविधाजनक और बिना किसी परेशानी के यात्रा करने का मौका मिलेगा. यात्री आसानी से यात्रा कर पाएंगे.
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ