"हमारी हिन्दी" विषय पर ऑनलाइन कार्यक्रम
विचारों और कविताओं के प्रस्तुतिकरण के साथ हुआ आयोजन
नागपुर, 14 सितंबर। बाबू शोभनाथ सिंह मेमोरियल ट्रस्ट की नागपुर इकाई द्वारा हिन्दी दिवस के अवसर पर कल "हमारी हिन्दी" विषय पर ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नागपुर की वरिष्ठ रचनाकार प्रभा मेहता ने की, मुख्य अतिथि इंदौर से डॉ.निशि मंजवानी उपस्थित रहीं और कार्यक्रम का सफल संचालन इकाई सचिव रीमा दीवान चड्ढा ने किया। कार्यक्रम में संस्था की महासचिव सत्यभामा सिंह जी की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का प्रारम्भ नागपुर इकाई अध्यक्ष शशि भार्गव"प्रज्ञा"की सरस्वती को नमन करके हमारी राष्ट्र भाषा हिन्दी की वंदना से प्रारम्भ हुआ। सत्यभामा सिंह ने संस्था के उद्देश्य को लेकर अपनी सार्थक प्रस्तुति में ध्येय गीत प्रस्तुत किया।
उपस्थित कवियों में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ.जयप्रकाश शर्मा, साहित्यकार रामकृष्ण सहस्रबुद्धे,नीरजा ठाकुर,पूनम मिश्रा,डॉ.सुरेखा खरे,सुषमा शर्मा,मीरा रायकवार मोदिनी,जिगिशा शाह,विशाखा खंडेलवाल,रेशम मदान तथा समीक्षक एस.बी.उपाध्याय प्रमुख थे।
अध्यक्षता करते हुए प्रभा मेहता ने हिन्दी की वैश्विक स्थिति पर विस्तार से प्रकाश डाला और इसे राष्ट्र भाषा का दर्जा मिले, इस दिशा में प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। एस.बी.उपाध्याय ने भी अपने सुन्दर विचार हिन्दी विषय पर रखे और कवियों की प्रस्तुति को भी विशेष अंदाज में पटल पर रखा। आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
अभिनेता नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की घोषणा
राकेश साहू ने डोंगरगांव ब्लॉक की नई कार्यकारिणी घोषणा की
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी ने पदाधिकारियों की घोषणा की
शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों की दस्तक, कुणाल के घर बेटे का जन्म
छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस का काला दिवस, कार्यकर्ता करेंगे विरोध-प्रदर्शन
इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी ने गिनाई मोबाइल की ताकत, बताया सुशासन का अहम टूल
नाना पाटेकर के निधन से सदमे में सिनेमा जगत, आधी रात दोस्त को किया था आखिरी मैसेज
सुखदेव करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जानेंगे हालात
नाना पाटेकर के साथ काम करने का मनीष वाधवा ने सुनाया किस्सा, बताया कैसा था उनका व्यवहार