अगर पार्टी कहेगी तो…चुनाव लड़ने के बयान से पलटी उमा भारती
टीकमगढ़। मध्य प्रदेश बीजेपी (Madhya Pradesh BJP) की फायर ब्रांड नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Former Chief Minister Uma Bharti) अपने चुनाव लड़ने को लेकर दिए बयान से पलट गईं। हर हाल में चुनाव लड़ने की इच्छा जताने वाली उमा भारती ने अब सारा दारोमदार पार्टी आलाकमान (party high command) के हाथों सौंप दिया है। वहीं ब्राह्मण बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले IAS संतोष वर्मा के बयान पर आपत्ति जताई।
बता दें कि हाल ही उमा भारती ने भोपाल में पत्रकारों से चर्चा दौरान कहा था, ‘मैं 2029 का लोकसभा चुनाव हर हाल में लड़ूंगी।’ लेकिन आज अपने गृह जिले टीकमगढ़ प्रवास पर उन्होंने कहा, अगर पार्टी कहेगी तो ही मैं चुनाव लड़ूंगी। यहां उन्होंने अपनी पसंद बताते हुए कहा कि वे सिर्फ और सिर्फ झांसी लोकसभा सीट से ही चुनाव लड़ेगी, अगर वर्तमान सांसद अनुराग शर्मा को कोई आपत्ति नहीं हुई तो।’
उन्होंने हाल ही में मध्य प्रदेश के आईएएस संतोष वर्मा के ब्राह्मणों पर दिए विवादित बयान पर कहा, ‘वाणी का बहुत गलत प्रयोग हुआ है। मैं इसकी घोर निंदा करती हूं। इसमें सरकार के कानूनी स्टेप्स पूरे के पूरे लेने चाहिए। आप ऐसा नहीं कह सकते। समाज आज संवेदनशील दौर से गुजर रहा है, ज्वलनशीलता बढ़ रही है। इसलिये पढ़े-लिखे लोगों को वाणी संयम का बर्ताव करना पड़ेगा।
नवरात्रि-दशहरा पर MP पुलिस अलर्ट, 15 दिन छुट्टियों पर लगा प्रतिबंध
दो प्रदर्शन, FIR और हिरासत के बाद फिर लंच मीटिंग, खड़गे ने विपक्षी सांसदों को बुलाया
CEC ज्ञानेश कुमार की सुरक्षा बढ़ी, दिल्ली-आगरा में पुलिस ने संभाला मोर्चा
बर्फ की गहराई में छिपे ब्रह्मांड के रहस्य, न्यूट्रिनो वेधशाला की अभूतपूर्व उपलब्धि
₹2000 से ज्यादा UPI पेमेंट पर MDR का फैसला टला, अब जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना
मोना गोसाईं बनीं स्वदेशी जागरण मंच की महिला कार्य प्रमुख*
GST काउंसिल की बैठक शुरू, रिफंड से लेकर ITC और गिरफ्तारी नियमों पर बड़े फैसले संभव
मानव कल्याण सामाजिक संस्था के प्रकल्प को प्रशासन का सहयोग
अभिनेता नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री फडणवीस ने की घोषणा