रक्षाबंधन पर बहन को दें ऐसा गिफ्ट, जो सात जन्मों तक आए काम, मुसीबत छू न पाए
भाई-बहन के रिश्ते में कभी तकरार तो कभी प्यार लगा रहता है. रक्षाबंधन एक ऐसा मौका होता है जब ये नोकझोंक किनारे हो जाती है और रिश्ता प्यार की डोर में बंध जाता है. हर भाई चाहता है कि इस खास दिन पर अपनी बहन को कुछ ऐसा दे, जिससे उसका चेहरा खिल उठे. इस गिफ्ट से अगर उसका भाग्य भी दमक जाए, तो सोने पर सुहागा वाली बात होगी. अगर ये गिफ्ट राशियों के हिसाब से दिए जाएं तो कहने ही क्या हैं. आइये जानते हैं कि राशियों के अनुसार बहनों को क्या गिफ्ट देना ज्यादा शुभ रहेगा.
राखी के रंगों का चयन भी रखें ठीक
कि रक्षाबंधन पर अगर बहनों को उनकी राशि के अनुसार तोहफा दिया जाए तो वह न सिर्फ उन्हें पसंद आता है बल्कि उनके जीवन में सुख समृद्धि और सौभाग्य भी लाता है. अगर भाई की राशि मेष है तो उसे लाल रंग की राखी बांधना सबसे शुभ माना गया है. राखी में मूंगा या रुद्राक्ष जरूर होना चाहिए. बहन टीका करते समय केसर, लाल चंदन का उपयोग करें और घी का दीपक जलाकर राखी बांधें. भाई अपनी बहन को लाल रंग की चीजें जैसे रिंग या घड़ी गिफ्ट करें.
इस बात का रखें ध्यान
वृषभ राशि वालों के लिए गुलाबी, क्रीम और सफेद रंग की राखी सबसे उत्तम मानी गई है. राखी में कांच का काम हो तो सोने पर सुहागा. भाई अपनी बहन को सफेद रंग का रुमाल या कोई सजावटी चीज गिफ्ट करें. मिथुन राशि वाले हरे रंग के दीवाने होते हैं. बहन को चाहिए कि वो केसरिया रंग की राखी में हरे रंग की मोती या मनके लगाए. हरे रंग की मिठाई या चीज गिफ्ट में दी जाए तो वह बहन के लिए सौभाग्यशाली साबित होगा. कर्क राशि के भाई को राखी बांधते समय बहन सफेद रंग की राखी चुनें जिसमें अमेरिकन डायमंड या कांच का काम हो. सफेद रंग की वस्तुएं जैसे मोती, रुमाल या पर्स बहन को गिफ्ट दें. इससे उसकी किस्मत के दरवाजे खुल सकते हैं.
सात जन्मों का आशीर्वाद
रक्षाबंधन पर भावनाओं की मिठास के साथ यदि राशियों का तड़का भी लग जाए तो रिश्ते में और भी मिठास घुल जाती है. ज्योतिषाचार्य उमा चंद्र मिश्रा कहते हैं कि राखी बांधने का शुभ मुहूर्त राहुकाल के बाद होता है. राहुकाल में राखी न बांधें. पूजन करके भगवान का आवाहन करके जब राखी बांधी जाती है तो वह रिश्ते में सात जन्मों का आशीर्वाद भर देती है
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (10 मार्च 2026)
सक्षम योजना और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के मार्गदर्शन ने बदली रूपा की तकदीर
महतारी वंदन योजना ने संवारी भगवती की गृहस्थी, सिलाई मशीन से आसान हुईं स्वावलंबन की राह
ईको-पर्यटन की दिशा में बड़ा कदम : धमनी में नौकाविहार सुविधा शुरू, स्थानीय आजीविका को मिलेगा नया संबल
केन्द्रीय जेल रायपुर के बंदियों द्वारा निर्मित नमकीन उत्पादों का विधानसभा सदस्यों ने लिया आनंद
छत्तीसगढ़ की पुरातत्त्वीय धरोहरों के संरक्षण को मिला नया संबल, तीन दिवसीय कार्यशाला का हुआ सफल समापन
वन भूमि पर अवैध कब्जे के प्रयास पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई, जेसीबी मशीन जब्त
अवैध अफीम की खेती पर मध्यप्रदेश पुलिस का बड़ा प्रहार : 3 करोड़ रुपये से अधिक की 7890 किलोग्राम फसल जब्त
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में 5 शावकों के जन्म पर जताई खुशी
मध्य प्रदेश पुलिस अकादमी में परिवहन उप निरीक्षक बैच के आधारभूत प्रशिक्षण का शुभारंभ