यूपी में पुलिस का एक्शन मोड, दो जिलों में एनकाउंटर से हड़कंप
कानपुर । उत्तर प्रदेश में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त रुख लगातार देखने को मिल रहा है। रविवार सुबह कानपुर में पुलिस और कुख्यात लुटेरे घनराज के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। घनराज महिला से चेन स्नेचिंग की वारदात के बाद से फरार चल रहा था।
पुलिस के मुताबिक आरोपी शामली का रहने वाला है और उस पर कानपुर, लखनऊ, आजमगढ़, कौशांबी, गोरखपुर समेत 12 से अधिक जिलों में लूट और झपटमारी के मामले दर्ज हैं। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पास से लूट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। पुलिस ने उसके फरार साथी की तलाश के लिए दो विशेष टीमें गठित की हैं।
इसी तरह हरदोई जिले के सवायजपुर थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। चेकिंग के दौरान पशु तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो तस्कर—बुधपाल और देवेंद्र उर्फ हग्गू—पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनके दो साथी रतीपाल और रितिक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
सीओ हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की भैंस, 1.30 लाख रुपये नकद, चोरी का पिकअप वाहन, चार तमंचे .315 बोर, जिंदा कारतूस और खोखे बरामद किए गए हैं। घायल आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे दिन में पशुओं की रेकी करते थे और रात में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। गिरफ्तार बदमाशों पर शाहजहांपुर, बदायूं और हरदोई के विभिन्न थानों में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं।
राकेश साहू ने डोंगरगांव ब्लॉक की नई कार्यकारिणी घोषणा की
राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा राम पार्टी ने पदाधिकारियों की घोषणा की
शिवराज सिंह चौहान के परिवार में खुशियों की दस्तक, कुणाल के घर बेटे का जन्म
छत्तीसगढ़ में आज कांग्रेस का काला दिवस, कार्यकर्ता करेंगे विरोध-प्रदर्शन
इंडिया मोबाइल कांग्रेस में PM मोदी ने गिनाई मोबाइल की ताकत, बताया सुशासन का अहम टूल
नाना पाटेकर के निधन से सदमे में सिनेमा जगत, आधी रात दोस्त को किया था आखिरी मैसेज
सुखदेव करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जानेंगे हालात
नाना पाटेकर के साथ काम करने का मनीष वाधवा ने सुनाया किस्सा, बताया कैसा था उनका व्यवहार
नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, भोपाल का सिद्धांता अस्पताल नगर निगम ने किया सील