जबलपुर में दिन-दहाड़े छात्र की चाकू मारकर हत्या, 5 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
मध्य प्रदेश का संस्कारधानी शहर जबलपुर इन दिनों अपराधों का गढ़ बनता जा रहा है. छोटी-छोटी बातों पर युवा आपा खो बैठते हैं और वारदात को अंजाम देने से पीछे नहीं हट रहे. शहर में खुलेआम चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और यही वजह है कि चाकूबाजी के मामलों में जबलपुर मध्यप्रदेश में अव्वल बना हुआ है. शुक्रवार को एक बार फिर ऐसी ही सनसनीखेज घटना सामने आई जहां एक छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई.
दरअसल. कोतवाली थाना क्षेत्र के पंजाब बैंक कॉलोनी में बदमाशों ने एक छात्र को घेरकर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान अंशु उर्फ रुद्र भार्गव के रूप में हुई है जो प्राइवेट नौकरी करने के साथ-साथ पढ़ाई भी कर रहा था. घटना शाम करीब 4 बजे की है जब इलाके में अचानक चीख-पुकार मच गई. चाकू से लैस 4 से 5 आरोपी मौके पर पहुंचे और उन्होंने रुद्र को घेरकर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए. हमले में उसके शरीर के कई हिस्सों पर गहरे चोट के निशान पाए गए.
आनन-फानन में घायल रुद्र को पहले एक निजी अस्पताल ले जाया गया लेकिन गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. वारदात के बाद इलाके में भारी तनाव और दहशत का माहौल है. वहीं, तीन दिन पहले हुआ विवाद इस हत्या के पीछे का कारण बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतक रुद्र का उसके ही पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति के पिता से विवाद हुआ था. विवाद शराबखोरी को लेकर हुआ था जिसके बाद दोनों परिवारों के बीच कहासुनी और मारपीट भी हुई थी. बाद में समझौता कर लिया गया था लेकिन आरोपियों ने इस घटना को दिल में रख लिया और मौका मिलते ही घातक हमला कर दिया.
फरार आरोपियों की तलाश जारी
मृतक के परिजनों ने बताया कि घटना को अंजाम देने वालों में हर्ष दुबे, दीपक मिश्रा, आर्यन दुबे और शिवम कोरी हैं जो रुद्र को पहले से ही निशाने पर रखे हुए थे. परिजनों का आरोप है कि इन युवकों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर सुनियोजित तरीके से रुद्र की हत्या की. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा तलाश तेज कर दी गई है. सीएसपी रितेश शिव ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
गणित को खेल-खेल में रोचक और आसान बनाया जा सकता है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों की समृद्धि और कृषि को लाभकारी बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
CJI सूर्यकांत ने ‘कॉकरोच’ टिप्पणी पर जताई नाराजगी, युवाओं को गुमराह करने की कोशिश का आरोप
दो साल में 584 मौतें, महाराष्ट्र के आश्रम स्कूलों को लेकर सामने आई चौंकाने वाली जानकारी
अरुण साव ने तिरंगा यात्रा में लिया आत्मनिर्भर भारत बनाने का संकल्प, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन
टोक्यो में भारी बारिश से बाढ़ का कहर, चार लोगों की मौत; एक लापता
फूलों की बारिश और 21 तोपों की सलामी, लाल किले पर ऐसे मनेगा स्वतंत्रता दिवस
मनन कुमार मिश्रा पर सौरव दास के गंभीर सवाल, BCI फंड से लेकर NALSAR तक मुद्दा
Independence Day पर दिल्ली में घूमने का प्लान? ये 10 जगहें हैं परफेक्ट
AAP छोड़ने के बाद हरभजन सिंह ने साधा निशाना, पंजाब में ड्रग्स समस्या पर सरकार से सवाल