रिलायंस ने राम भक्तों के लिए विशेष सेवाएं शुरू की
अयोध्या । राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल ने राम भक्तों तथा तीर्थयात्रियों के लिए कई विशेष सेवाएं शुरू की हैं। सूत्रों ने बताया कि समूह की दूरसंचार शाखा जियो ने अयोध्या में अपने ट्रू4जी और स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क को अपग्रे किया है। उन्नत व निर्बाध नेटवर्क के लिए शहर भर में अतिरिक्त टावर स्थापित किए हैं। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का दूरदर्शन के सहयोग से जियो टीवी, जियो टीवी प्लस और जियो न्यूज पर सीधा प्रसारण करेगा। रिलायंस रिटेल पूरे अयोध्या में महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष रूप से स्थापित कियोस्क किए हैं जिससे आगंतुक, तीर्थयात्री और अन्य यात्री पानी पी सकते हैं। मुख्य मार्ग पर भित्तिचित्र लगाए गए हैं। अयोध्या में स्मार्ट बाज़ार तथा स्मार्ट पॉइंट स्टोर्स में आने वाले सभी आगंतुकों को दीये बांटे जाएंगे। श्रद्धालुओं को शहर में दुकानों के बाहर स्थापित कियोस्क पर चाय परोसी जाएगी।
LPG संकट के बीच सिलेंडर छोड़ इंडक्शन पर शिफ्ट हुआ सागर गैरें
एमपी में राज्यसभा की एक सीट पर सस्पेंस, कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर
बिहार चुनाव: बीजेपी के बटुए से निकले 146.71 करोड़, सबसे ज्यादा 89 विधायक जीते
हरदीप पुरी ने लोकसभा में कहा—भारत में गैस-तेल की कोई कमी नहीं
LPG संकट के बीच Sagar Gaire ने इंडक्शन पर शिफ्ट किया रेस्टोरेंट
बंगाल चुनाव: सुरक्षा बलों की तैनाती का फैसला अब चुनाव आयोग करेगा, ममता सरकार नहीं
जबलपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
उज्जैन जिला अस्पताल में कलेक्टर ने की अचानक जांच, डॉक्टरों की लापरवाही देखी