07087/07088 मौला अलि -वाराणसी- मौला अलि महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (01-01 ट्रिप)
भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेगी
भोपाल: रेल प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं एवं यात्रियों को सुगम, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से महाकुंभ मेला विशेष ट्रेनें संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में, गाड़ी संख्या 07087/07088 मौला अलि -वाराणसी- मौला अलि महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन 01-01 ट्रिप चलाई जा रही है, जो भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन पर ठहरकर गंतव्य तक जाएगी।
गाड़ी संख्या 07087 मौला अलि -वाराणसी महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07087 मौला अलि -वाराणसी महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 17 फरवरी 2025 को मौला अलि स्टेशन से रात 23.55 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन शाम 17.40 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 11.10 बजे वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 07088 वाराणसी-मौला अलि महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन (01 ट्रिप)
गाड़ी संख्या 07088 वाराणसी-मौला अलि महाकुंभ मेला विशेष ट्रेन दिनांक 19 फरवरी 2025 को शाम 19.15 बजे वाराणसी स्टेशन से प्रस्थान कर, अगले दिन 14.40 बजे इटारसी एवं मार्ग के अन्य स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन सुबह 07.00 बजे मौला अलि स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी के हाल्ट:
रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में भोंगीर, जंगांव, काजीपेट जंक्शन, जामिकुंटा, पेद्दापल्ली जंक्शन, रामागुंडम, बेल्लमपल्ली, सिरपुर कागजनगर, बल्हारशाह, चंद्रपुर, नागपुर, बैतूल, इटारसी जंक्शन, पिपरिया, नरसिंहपुर, जबलपुर, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी स्टेशनों पर रुकेगी।
कोच संरचना:
इस विशेष ट्रेन में 7 शयनयान श्रेणी, 03 सामान्य श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी एवं 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के डिब्बे सहित कुल 20 डिब्बे होंगे।
यात्रियों से अनुरोध है कि असुविधा से बचने के लिए रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा NTES/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी पता करके तदनुसार यात्रा प्रारम्भ करें। उक्त विशेष ट्रेनों के विस्तृत समय और ठहराव की विस्तृत जानकारी हेतु कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएं या NTES ऐप डाउनलोड करें।
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन
भारत की नई पीढ़ी की मिसाइल ‘अग्नि-6’ को लेकर तैयारियां पूरी
एमपी किसानों के लिए बड़ी सौगात: लॉन्च हुआ सीएम किसान हेल्पलाइन और डैशबोर्ड
सम्राट चौधरी का 'रुद्र' रूप: अपराधियों की फोटो पर टंगवा दो माला, DM-SP को मिला 'स्पेशल एनकाउंटर' सिग्नल!
बैंकिंग शेयरों में लगातार बिकवाली का दबाव
भीषण गर्मी में लंबी क्लासेस से छात्र परेशान