भोपाल में भीषण हादसा, ट्रक ने मारी कॉलेज बस को टक्कर, एक छात्र की मौत, अन्य घायल
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दो प्रोफेसर समेत 35 छात्र घायल हो गए। आउटर भोपाल के भौरी बाईपास पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने कॉलेज बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और छात्रों को बस से निकालना शुरू किया। इसी बीच पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विजिटिंग कर लौट रहे थे छात्र
हादसा दोपहर 2 बजे हुआ। सभी छात्र पीपुल्स स्कूल ऑफ रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी के इंजीनियरिंग छात्र हैं। सभी छात्र इसार कंपनी के प्लांट का दौरा करने गए थे। हादसे में 6 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम बच्चों के इलाज में जुटी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बस उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुई, जब छात्र विजिट से लौट रहे थे।
एक छात्र की मौत
एक छात्र की दुर्घटना में मौत हो गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। दो छात्र गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
राशिफल 03 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जूनागढ़ में बस पलटी, दो की मौत और 15 घायल; बड़ी दुर्घटना से हड़कंप
कपिल सिब्बल का बयान: मतगणना केंद्रों पर राज्य सरकार के कर्मचारी जरूरी
Mamata Banerjee का दावा: बंगाल में फिर बनेगी TMC सरकार
ईरान-यूएस तनाव के बीच फंसा सुपरटैंकर, रणनीतिक हलचल तेज
सम्राट चौधरी का दिल्ली दौरा, कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज
ईरान की कड़ी चेतावनी, अमेरिका की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने की बात
अमिताभ बच्चन से सचिन तेंदुलकर तक, लंदन में दिखा भारत का गौरव
मुरैना में सनसनी: बदमाशों ने BJP नेता के घर पर चलाई गोलियां
SBI के साथ अनुबंध के बाद कर्मचारियों को मिलेगा भारी बीमा फायदा