मंत्री चौहान ने ट्राइबल ग्लोबल फेस्ट की प्रतियोगिताओं में विनर बहनों को दी बधाई
भोपाल : अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री नागर सिंह चौहान ने उडीसा के भुवनेश्वर में आयोजित ट्राइबल ग्लोबल फेस्ट में आयोजित ट्राइबल क्वीन इंडिया प्रतियोगिता में बेस्ट प्रेजेंटेशन ऑफ ट्राइब कल्चर विनर गीता भूरिया मंडोड एवं फर्स्ट रनर रिंकी भाबर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। मंत्री चौहान ने कहा कि दोनों बहनों की उत्कृष्ट उपलब्धि पर पूरा प्रदेश गौरान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि झाबुआ जिले की कला और संस्कति की अनमोल विरासत को पूरे देश में पहचान दिलाने में दोनों बहनों का प्रयास हम सभी को प्रेरित करता है।
उल्लेखनीय है कि रमा देवी महिला विश्वविद्यालय भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित ट्राइबल ग्लोबल फेस्ट में पूरे देश से अनुसूचित जनजाति समुदायों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। झाबुआ जिले की गीता भूरिया मंडोड ने ट्राइबल क्वीन इंडिया प्रतियोगिता में जिले की कला और संस्कृति को गर्व के साथ प्रस्तुत किया था। इस अद्भुत प्रयास के लिए गीता बहन को बेस्ट प्रेजेंटेशन ऑफ ट्राइब कल्चर विनर का खिताब प्राप्त हुआ ।
झाबुआ जिले की ही रिंकी मोहन सिंह भाबर ने इस प्रतियोगिता में भील जनजाति की दुल्हन की वेशभूषा में गहने, भाषा, नृत्य आदि पर अपने विचार रखें एवं भीली संस्कृति को प्रस्तुत किया और अपनी अनूठी प्रस्तुति से उन्होंने ट्राईबल क्वीन इंडिया कॉन्टेस्ट फर्स्ट रनरअप का अवार्ड अपने नाम किया। साथ ही उन्हें बेस्ट टाइमलेस ब्यूटी के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।
पांच राज्यों में कांग्रेस का कमाल, सियासत की सबसे बड़ी गेमर बनी
DMK गठबंधन पर सवाल, TVK संग जीत का दावा
डैंड्रफ से छुटकारा पाने के लिए ये घरेलू तरीके आजमाएं
महंगाई भत्ते में इजाफा, लाखों बैंक कर्मियों को मिलेगा फायदा
“पुरानी MI लौट आई” – Malti Chahar ने की Suryakumar Yadav की कप्तानी की तारीफ
सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला केस की सुनवाई, याचिकाकर्ता से कड़ा सवाल
तेज रफ्तार ने मचाया कहर, कई घायलों की हालत गंभीर
बंगाल फतह और राज्यसभा में बढ़ते कद से ‘ब्रांड मोदी’ फिर हुआ मजबूत
चुनाव के दौरान छिपकर दिखाई गई The Bengal Files, दावा किया विवेक अग्निहोत्री ने
आयुर्वेद के अनुसार शहद के चमत्कारी फायदे, सेहत के लिए वरदान