प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक में दस विधायक रहे अनुपस्थित
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुंबई दौरे पर आए थे। अपनी यात्रा के दौरान नौसेना डॉकयार्ड में तीन प्रमुख नौसेना युद्धपोतों आईएनएस सूरत, आईएनएस नीलगिरि और आईएनएस वाघशीर को उन्होंने राष्ट्र को समर्पित किया। इसके बाद नवी मुंबई के खारघर में इस्कॉन मंदिर का भी उन्होंने उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने महायुति विधायकों की बैठक ली। अजित पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के 10 विधायक इस बैठक से अनुपस्थित रहे। अब राजनीतिक गलियारे में विधायकों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बना है। प्रधानमंत्री आपको बता दें कि नरेन्द्र मोदी ने महायुति सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। इसके बाद अब वे दूसरी बार मुंबई आए थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई के नौसेना डॉकयार्ड में तीनों युद्धपोतों को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद महायुति में तीनों दलों के विधायकों के साथ बैठक की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार उपस्थित थे। बैठक में नरेन्द्र मोदी ने सभी विधायकों को विकास का संदेश दिया। लेकिन एनसीपी विधायक दिलीप वलसे पाटिल, छगन भुजबल, सरोज अहिरे, राजू नवघरे, धनंजय मुंडे, प्रकाश सोलंके और इदरीस नाईकवडी समेत 10 विधायक इस बैठक में मौजूद नहीं थे।
पीएम मोदी ने क्या कहा?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में विधायकों से क्या कहा? शिवसेना विधायक दीपक केसरकर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने, आपको राजनीतिक जीवन में किस तरह काम करना चाहिए और लोगों की समस्याओं का समाधान किस तरह करना चाहिए? इस पर मार्गदर्शन किया और अपने अनुभव साझा किये। उन्होंने बैठक में कोई कठोर शब्द नहीं बोले। उन्होंने सभी को ज्ञान दिया। उनके साथ गहन चर्चा हुई। केसरकर ने कहा कि उन्होंने विपक्ष के बारे में कुछ नहीं कहा।
वह विधायक क्यों नहीं आये?
एनसीपी के दस विधायक बैठक में क्यों नहीं आये? इस मुद्दे पर बोलते हुए दीपक केसरकर ने कहा कि, अभी कौन आया या नहीं आया, इस पर बात करना उचित नहीं है, और उन्होंने इस मुद्दे पर बात करने से परहेज किया। लेकिन एनसीपी के दस विधायक बैठक में क्यों नहीं आये? छगन भुजबल जैसे वरिष्ठ विधायक क्यों नहीं आये? इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल