इंदौर: तीन स्टेशन तैयार, सेफ्टी ऑडिट के बाद मेट्रो के कमर्शियल रन की तैयारी
इंदौर: इंदौर में छह किलोमीटर के हिस्से में मेट्रो का काम लगभग पूरा हो चुका है। बीच में तीन मेट्रो स्टेशनों का काम भी पूरा हो चुका है। वहां टिकट विंडो, लिफ्ट और एस्केलेटर भी लगा दिए गए हैं। गांधी नगर मेट्रो स्टेशन से टीसीएस चौराहे तक जल्द ही कमर्शियल रन शुरू होगा। डेढ़ साल पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में इस हिस्से में ट्रायल रन किया गया था। अब छह किलोमीटर तक मेट्रो ट्रेन के कमर्शियल रन के लिए कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी की टीम 21 जनवरी को इंदौर पहुंचेगी। टीम द्वारा सेफ्टी ऑडिट के बाद एक सप्ताह में एनओसी जारी कर दी जाएगी। इसके बाद इंदौर में मेट्रो ट्रेन का कमर्शियल रन शुरू किया जा सकेगा। जिस हिस्से पर मेट्रो ट्रेन चलेगी, वहां न तो आबादी है और न ही पर्याप्त संख्या में यात्री। इसके चलते संचालन के बाद कोई फायदा नहीं होगा। उधर, प्रदेश के प्रमुख सचिव नगरीय प्रशासन संजय शुक्ला ने गुरुवार को मेट्रो प्रोजेक्ट की समीक्षा की। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिए हैं कि एमआर-9 चौराहे से आगे अभी काम शुरू किया जाए।
17 किमी हिस्से में होना था ट्रायल रन
इंदौर में मेट्रो का काम 31 किमी हिस्से में होना है। फिलहाल गांधी नगर से रेडिसन चौराहे तक का काम पूरा हो चुका है। इस साल 17 किमी हिस्से में ट्रायल रन होना था, लेकिन चंद्रगुप्त मौर्य प्रतिमा चौराहे से विजय नगर चौराहे तक मेट्रो स्टेशन तैयार नहीं हो पाए हैं। नाथ मंदिर से बड़ा गणपति तक मेट्रो का काम भी अंडरग्राउंड होना है, लेकिन वह भी अभी शुरू नहीं हो पाया है। कान्ह नदी में 50 मीटर लंबी सुरंग भी बनाई जाएगी। जिससे होकर मेट्रो ट्रेन सदर बाजार की ओर जाएगी।
मंदसौर में भोजन बना जहर, कार्यक्रम के बाद बिगड़ी लोगों की तबीयत
लोन प्री-पेमेंट पर RBI के नियम: कब बैंक नहीं ले सकते पेनल्टी
रुझानों में पश्चिम बंगाल में भाजपा 126 सीटों पर आगे
भोपाल के जेके हॉस्पिटल में दर्दनाक हादसा, निर्माणाधीन लिफ्ट शॉफ्ट बना मौत का कारण
बांग्लादेश ने भारत संग बढ़ाए कदम, वीजा सेवाएं फिर शुरू
‘सिंगिंग सुपरकॉप’ दिलीप सोनी बने आगर SP, अरिजीत सिंह भी हैं फैन
घर में दुकान खोलने वालों को बड़ी राहत, अलग बिजली कनेक्शन की जरूरत नहीं
भारत में बन रही दुनिया की सबसे ऊंची सुरंग, 15,800 फीट की ऊंचाई पर निर्माण
दिन में ही रात जैसा नजारा, तेज हवाओं और बारिश ने यूपी को झकझोरा