संजय मांजरेकर का चौंकाने वाला दावा, एबी डिविलियर्स ने गलत IPL फ्रेंचाइजी के लिए खेला
Sanjay Manjrekar: पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. उनका कहना है कि दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गलत फ्रेंचाइजी के लिए खेला. डिविलियर्स ने 2008 में दिल्ली कैपिटल्स (पूर्व में दिल्ली डेयरडेविल्स) के लिए IPL में अपना डेब्यू किया था. उसके बाद वह 2011 से 2011 तक रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के साथ रहे.
डिविलियर्स का नहीं हुआ सही इस्तेमाल
14 साल तक टूर्नामेंट खेलने के बाद वह एक भी IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाए. इसके बावजूद डिविलियर्स IPL में भाग लेने वाले महानतम क्रिकेटरों में से एक हैं. मांजरेकर के अनुसार, डिविलियर्स का IPL में सही उपयोग नहीं किया गया था. पूर्व भारतीय बल्लेबाज का मानना है कि डिविलियर्स को क्रम में ऊपर बल्लेबाजी करनी चाहिए थी और उन्होंने यह भी कहा कि वह गलत फ्रेंचाइजी के लिए खेले.
मांजरेकर ने क्या कहा?
एक शो के दौरान जब पूछा गया कि क्या सूर्यकुमार यादव ने एबी डिविलियर्स के मिस्टर 360 की उपलब्धि को हासिल कर लिया है इस पर मांजरेकर ने कहा, "मैं हां कहूंगा, मैच विजेता प्रभाव के कारण. एबी अविश्वसनीय थे. लेकिन एबी की महानता यह थी कि उन्होंने टेस्ट में 50 का औसत निकाला. यहां तक कि वनडे में भी. तो वह एक अद्भुत खिलाड़ी हैं. लेकिन अगर आप केवल T20 क्रिकेट को देखें तो मैंने उन दोनों को बहुत देखा है. IPL में एबी के वास्तविक क्षमता का सही उपयोग नहीं किया गया था. इसलिए, IPL में हमें उनका इतना रस नहीं मिला. यह कहने में माफी चाहूंगा, लेकिन उन्होंने गलत फ्रेंचाइजी के लिए खेला. IPL में हमने उनका उतना जूस नहीं निकाला. अगर वह कहीं और खेलते, तो हम एबी डिविलियर्स की महानता देख सकते थे.''
डिविलियर्स का रिकॉर्ड
डिविलियर्स आरसीबी के दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. विराट कोहली की स्टार टीम के लिए 156 मैचों में उन्होंने दो शतक और 37 अर्द्धशतकों की मदद से 4491 रन बनाए. वह IPL में 5000 से अधिक रन बनाने वाले सात खिलाड़ियों में से एक हैं. वह दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी दोनों के लिए कभी खिताब नहीं जीत सके. यहां तक कि इन दोनों टीमों को भी अपने पहले खिताब का इंतजार है.
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"