ईडी: 2000 करोड़ रुपये के शराब घोटाला मामले में पूर्व मंत्री के बेटे हरीश से पूछताछ की
रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछली सरकार में करीब 2161 करोड़ रुपये का शराब घोटाला हुआ था. इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है. ED ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा को गिरफ्तार कर लिया है और वे रिमांड पर हैं. वहीं, ED ने हरीश लखमा को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है. हरीश लखमा अपने वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे. जहां ED उनसे घोटाले से जुड़े मामले में पूछताछ कर रही है. मालूम हो कि हरीश के पिता कवासी लखमा को ED ने 15 जनवरी को गिरफ्तार किया था. तब से वे ED की रिमांड पर हैं. 21 जनवरी को भी ED ने कवासी लखमा को कोर्ट में पेश किया था. इसके बाद कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया था. कवासी लखमा को अब 5 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
ये है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला मामला
मालूम हो कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार में साल 2019-2022 तक लाइसेंसी शराब दुकानों पर बड़ी मात्रा में अवैध शराब बेची गई थी. इसके लिए डुप्लीकेट होलोग्राम का इस्तेमाल किया गया। इससे छत्तीसगढ़ को करोड़ों के राजस्व का नुकसान हुआ। इस बीच शराब को स्कैनिंग से बचाने के लिए नकली होलोग्राम का इस्तेमाल किया गया। यह पकड़ में नहीं आया। होलोग्राम बनाने के घोटाले में शामिल लोगों ने उत्तर प्रदेश नोएडा होलोग्राफी की पीएचएसई (प्रिज्म होलोग्राफी सिक्योरिटी फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड) कंपनी को यह काम सौंपा था। इस मामले में ईडी ने पूरा कच्चा चिट्ठा खोल दिया है।
28 दिसंबर को ईडी ने पिता-पुत्र के ठिकानों पर की थी छापेमारी
दिसंबर 2024 में ईडी ने पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के रायपुर और धरमपुर स्थित बंगलों पर छापेमारी की थी। जहां पूर्व मंत्री की गाड़ी निकालकर तलाशी ली गई और दस्तावेज खंगाले गए। इसके साथ ही कवासी के करीबी सुशील ओझा और उनके बेटे हरीश लखमा के सुकमा जिले स्थित आवास पर भी छापेमारी की गई। इसके साथ ही नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के आवास पर भी छापेमारी की गई।
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"