MP बोर्ड परीक्षा में बदलाव: 32 पेज की कॉपी में लिखने होंगे उत्तर, सप्लीमेंट्री कॉपी बंद
भोपाल। माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिमं) की 10वीं व 12वीं की परीक्षा 24 फरवरी से शुरू हो रही है। इस बार विद्यार्थियों को मुख्य उत्तरपुस्तिका में ही पूरा प्रश्नपत्र हल करना होगा। यह उत्तरपुस्तिका 32 पेज की होगी। अभी तक 20 पेज की उत्तरपुस्तिका दी जाती थी। उत्तरपुस्तिका के मुख्य पृष्ठ पर बार कोड भी लगा रहेगा, जिससे इसके हेरफेर की संभावना नहीं रहेगी।
नहीं मिलेगी सप्लीमेंट्री कॉपी
विद्यार्थी को विद्यार्थियों को सप्लीमेंट्री कॉपी नहीं मिलेगी। बोर्ड परीक्षा को लेकर सोमवार को माशिमं और स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें यह निर्णय भी हुआ कि सिलाई खुली हुई उत्तरपुस्तिका को नकल प्रकरण में दर्ज किया जाएगा। बैठक में परीक्षा संबंधी जरूरी व्यवस्था को लेकर भी चर्चा हुई।
बता दें कि इस साल दोनों कक्षाओं के 16.61 लाख विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। साथ ही परीक्षा कार्य में करीब 45 हजार अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारी शामिल होंगे।
उत्तरपुस्तिका की सिलाई उखड़ी या टूटी होने पर नकल श्रेणी में दर्ज होगी
बोर्ड परीक्षाओं में नकल पर रोक लगाने के लिए कई कदम उठाए जा रहे हैं। इस बार प्रश्नपत्रों के बंडलों को थाना से निकालने और वितरित करने में कई सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। प्रश्नपत्रों के साथ कोरी उत्तरपुस्तिकाओं का वितरण भी क्रमांकवार किया जाएगा।
अगर उत्तरपुस्तिका की सिलाई उखड़ी, टूटी या उत्तर पुस्तिका कम पेज की पाई गई तो ऐसी उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा, बल्कि नकल का मामला मानते हुए प्रकरण दर्ज होगा। हालांकि परीक्षा के दौरान इसका भी ध्यान रखा जाएगा कि उत्तरपुस्तिका की सिलाई उखड़ी या टूटी होने पर किसी भी विद्यार्थी को वितरित न की जाए।
इस साल प्रवेश पत्र और उत्तरपुस्तिकाओं के वितरण में कई जरूरी एहतियात बरते गए हैं। विद्यार्थियों के लिए एक ही 32 पेज की मुख्य उत्तरपुस्तिका होगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन