महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 4 की मौत, 4 घायल
सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र जिले के एक गांव में रविवार सुबह श्रद्धालुओं से भरी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई, जिसमें दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एक बोलेरो कार में सवार श्रद्धालु महाकुंभ से स्नान कर छत्तीसगढ़ के रायपुर लौट रहे थे। श्रद्धालुओं की कार जब दरनखाड़ गांव पहुंची तभी सामने से आ रहे एक ट्रेलर ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इस घटना में लक्ष्मी बाई (30), अनिल प्रधान (37) ठाकुर राम यादव (58) और रुक्मिणी यादव (56) की मौत हो गई। जबकि दिलीपा देवी, योगी लाल, सुलेन्द्री देवी एवं ढाई वर्षीय हर्षित गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को सामुदायिक चिकित्सालय भेजा गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
“चार मई के बाद BJP सरकार तय” – पीएम मोदी का बंगाल में बयान
पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: 11 जगहों पर रेड, हरचरण सिंह भुल्लर केस में जांच तेज
दीपिका-रणवीर की बेटी ‘दुआ’ ने पहली बार देखा लाइव शो
समुद्र में सर्जिकल स्ट्राइक: अमेरिका ने ड्रग्स तस्करों की नाव उड़ाई, 3 ढेर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्ट्रेस की खूबसूरती की खुलकर तारीफ की
Raghav Chadha और Sandeep Pathak समेत 7 नेता बने BJP सांसद, राज्यसभा सचिवालय की मंजूरी
भोपाल-इंदौर मेट्रो में आज से नई सुविधा, यात्रियों को मिलेगी खास छूट
करण जौहर का बड़ा खुलासा—बॉलीवुड में ‘पेड PR’ का खेल