‘SI भरत’ का झांसा: पुलिस के नाम पर 60 हजार रुपये की ठगी का शिकार बना व्यक्ति
गोरखनाथ क्षेत्र के विकास नगर विस्तार के 11 वीं कक्षा में पढ़ने वाले पुलिस बनकर 95 हजार रुपये जालसाजी का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने खुद को लखनऊ क्राइम ब्रांच का दरोगा बताया और फिर फोन से आपत्तिजनक कंटेक्ट वायरल करने के मामले में गिरफ्तारी की धमकी दी।खाते में 60 हजार रुपये मंगाने के बाद उसने 35 हजार रुपये और मांगे, जिसके बाद युवक को संदेह हो गया। पीड़ित के तहरीर पर गोरखनाथ थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को बताया कि 06 फरवरी को दिन में लगभग 11.30 बजे उसके पास एक फोन आया कि लखनऊ पुलिस मुख्यालय से एसआई बोल रहा हूं।उसने बोला कि तुम्हारे मोबाइल नंबर से आपत्तिजनक व अश्लील बातें वायरल किया जा रहा है। तुम्हारे खिलाफ शिकायत मिली है। पुलिस जांच करने तुम्हारे घर जाएगी। तुम्हारी गिरफ्तारी होगी। तब मैंने डरकर कहा कि मैंने इस तरह की कॉल नहीं किया है नही कोई कृत्य किया है।तब कॉल करने वाले ने बोला कि मेरे पास सबूत है, बचना चाहते हो तो मेरे खाते में 60 हजार रुपये भेज दो। मैं, अपनी मां के एसबीआई खाते के यूपीआई संचालित करता हूं, उससे कथित दरोगा भरत सिंह के खाते में रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उसने 35 हजार रुपये मामला रफा दफा करने के लिए मांगे।मैंने फिर उसी नंबर पर रुपये ट्रांसफर कर दिए। शाम का वह फिर रुपये मांगने लगा तो मुझे ठगी का एहसास हुआ। एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर फर्जी दरोगा पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच व साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
राशिफल 28 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में