शिवराज-साधना जी के छोटे बेटे की लगी बारात, शादी समारोह में कई मेहमानो ने शिरकत की
भोपाल: केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छोटे बेटे कुणाल सिंह चौहान का विवाह समारोह शुक्रवार को मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में संपन्न हुआ। इसमें उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल मंगू भाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव, पूर्व सीएम कमल नाथ, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, राज्य सरकार के मंत्री, विधायक, सांसद, सभी दलों के बड़े नेता और कई मेहमान शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री के बेटे की शादी में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री और कई संत भी पहुंचे। कुणाल सिंह की शादी जैन परिवार की बेटी रिद्धि से हुई है। रिसेप्शन का आयोजन भोपाल के नीलबड़ इलाके में स्थित वाना ग्रीन होटल में किया गया।
बेटे की बारात में शिवराज और साधना ने किया डांस
रिसेप्शन से पहले कुणाल सिंह की बारात निकाली गई। जिसमें साधना सिंह, शिवराज सिंह और भाई कार्तिकेय ने डांस किया। बारात में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी डांस करते नजर आए। शादी में उपराष्ट्रपति, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री और कमल नाथ समेत कई मेहमान शामिल हुए।
हिंदू और जैन परंपराओं के अनुसार शादी
कुणाल सिंह चौहान की शादी भोपाल के डॉक्टर इंद्रमल जैन की पोती और संदीप जैन की बेटी ऋद्धि से हुई है। शादी सनातन और जैन परंपराओं के अनुसार हुई।
कार्तिकेय की शादी 6 मार्च को जोधपुर में
शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय सिंह की शादी अगले महीने 6 मार्च को राजस्थान के जोधपुर के रेडिसन होटल में होगी। शादी समारोह में वर-वधू पक्ष के चुनिंदा लोग और रिश्तेदार ही शामिल होंगे। कार्तिकेय की शादी फुटवियर कंपनी लिबर्टी शूज के डायरेक्टर अनुपम बंसल की बेटी अमानत से हो रही है।
पीएम मोदी और राहुल गांधी को निमंत्रण
कार्तिकेय की शादी के बाद 12 मार्च को भोपाल के जंबूरी मैदान और 18 मार्च को दिल्ली के एयरफोर्स ग्राउंड में रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। इस रिसेप्शन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अखिलेश यादव, मायावती, देशभर के सभी सांसदों, केंद्रीय मंत्रियों और सभी दलों के प्रमुख नेताओं को निमंत्रण भेजा गया है।
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात
Vinod Kambli को सहारे से वानखेड़े पहुंचते देख भावुक हुए फैंस
Priyanka Chopra को शुरुआत में रैंप वॉक नहीं आती थी, हुई थीं शर्मिंदा
Neetu Kapoor ने Rishi Kapoor की पुण्यतिथि पर दी भावुक श्रद्धांजलि
CISCE Board Result 2026: 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित; लड़कियों ने फिर मारी बाजी, जानें अपना स्कोर
39 के हुए Rohit Sharma, रिकॉर्ड्स के असली बादशाह
‘राजा शिवाजी’ फिल्म को लेकर सलमान-रितेश की बातचीत वायरल