नेपाल हादसे में वित्त मंत्री पौडेल और पोखरा मेयर आचार्य झुलस, एयरलिफ्ट कर अस्पताल में भर्ती
नेपाल के डिप्टी पीएम और वित्त मंत्री बिष्णु पौडेल और पोखरा मेट्रोपॉलिटन मेयर धनराज आचार्य एक हादसे की चपेट में आ गए हैं. दोनों को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से काठमांडू में स्थित कीर्तिपुर बर्न अस्पताल ले जाया गया है. दोनों ही नेता पोखरा टूरिज्म ईयर के ओपनिंग सेरेमनी में शामिल हुए थे. जहां, आकाश में छोड़ने के लिए रखे गए गुब्बारे फायर पॉपर्स के संपर्क में आ गए और फट गए. बताया जा रहा है कि गुब्बारे में हाइड्रोजन गैस भरे गए थे और ये जैसे ही आग की चपेट में आए फट गए. उसके ठीक बगल में ये दोनों नेता मौजूद थे जो आग की चपेट में आ गए.
कास्की जिला पुलिस अधीक्षक श्यामनाथ औलिया ने बात करते हुए घटना की पुष्टि की है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोनों नेताओं को आगे के इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि दोनों ही नेताओं की हालत स्थिर है और गुब्बारे के विस्फोट की वजह से दोनों झुलस गए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मेयर आचार्य का गाल और सिर का कुछ हिस्सा जल गया, जबकि उपप्रधानमंत्री पौडेल का सिर और चेहरा आग की चपेट में आने से झुलस गया है.
अफरा-तफरी की स्थिति बन गई
कार्यक्रम में जैसे ही गुब्बारे आग की चपेट में आए उसमें विस्फोट की स्थिति बन गई. गुब्बारों में गैस भरा था इसलिए आग तेजी से फैल गई. पास में डिप्टी पीएम और मेयर मौजूद थे इसलिए दोनों इसकी चपेट में आ गए. घटना के समय कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई. आनन-फानन में डिप्टी पीएम को हेलीकॉप्टर से एयरलिफट कर अस्पताल पहुंचाया गया.घटना के बाद कार्यक्रम बीच में ही रोक दिया गया. डॉक्टरों की एक टीम डिप्टी पीएम के इलाज में जुटी हुई है.
घटना को लेकर सवाल भी खड़े हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि जब अधिकारियों को पता था कि गुब्बारे में गैस भरा गया है तो फिर उसका ख्याल रखा जाना चाहिए था और दीप प्रज्वलन के समय गुब्बारे को दूर हटा देना चाहिए था.
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश
अनुशंसाओं को संवेदनशीलता के साथ करें लागू : राज्यपाल पटेल