स्टाफ की कमी से जूझ रहे FAA में छंटनी, ईमेल भेजकर हटाए गए कर्मचारी
पेशावर। पाकिस्तान में चैंपियंस ट्रॉफी से एक दिन पहले बड़ा आतंकी हमला हुआ है। अज्ञात बंदूकधारियों ने अर्धसैनिक बलों को निशाना बनाया। इस हमले में चार जवानों की जान जा चुकी है। पांच अन्य घायल हैं। आतंकवादियों ने यह हमला पाकिस्तान के हिंसा प्रभावित जिले कुर्रम में किया है। कुर्रम में पिछले साल शिया और सुन्नी समुदाय के बीच हिंसा भड़की थी। अफगानिस्तान सीमा के करीब बसे इस जिले में हिंसा का लंबा इतिहास है।
घात लगाकर किया गया हमला
सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि आतंकवादियों ने सोमवार देर रात को लोअर कुर्रम के ओचित क्षेत्र में अर्धसैनिक बल कुर्रम मिलिशिया दस्ते पर घात लगाकर हमला किया। इससे पहले दिन में आवश्यक सामग्री ले जा रहे एक काफिले पर भी घात लगाकर हमला किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। जहां एक घायल की हालत नाजुक है।
काफिले पर हमला, दो की मौत
सांप्रदायिक हिंसा प्रभावित कुर्रम जिला पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पड़ता है। यहां सहायता काफिले पर हुए हमले में एक ट्रक चालक की मौत हुई है और 15 अन्य घायल हैं। अधिकारियों के अनुसार कल देर रात एक और घायल की मौत हो गई। अब मृतकों की संख्या बढ़कर दो हो गई है।
काफिले में थे 64 वाहन
अधिकारियों के मुताबिक काफिला थल से कुर्रम जा रहा था। रास्ते में कई स्थानों पर काफिले को निशाना बनाया गया। काफिले में कुल 64 वाहन शामिल थे। अधिकारियों ने एहतियात के तौर पर पूरे काफिले को वापस हांगू की ओर मोड़ने का आदेश दिया।
झड़पों में गई 150 से अधिक की जान
कुर्रम में पिछले कई सालों से जनजातीय और सांप्रदायिक हिंसा का दौर जारी है। नवंबर 2023 में यहां विकराल हिंसा भड़की थी। पुलिस के दो काफिलों को निशाना बनाया गया था। इसमें 40 लोगों की जान गई थी। तब से यहां अलग-अलग घटनाओं में 150 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। पिछले साल 21 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच कुर्रम में सांप्रदायिक झड़पों में 133 लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसा के बीच 4 जनवरी को सुन्नी और शिया के बीच युद्ध विराम समझौता हुआ था।
लखनऊ में अर्बन डेवलपमेंट को मिलेगी रफ्तार, LDA की नई पहल
गंगा एक्सप्रेसवे से 5700 युवाओं को रोजगार, यूपी में बढ़ेगा रोजगार का दायरा
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी के फ्लैट में भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप
सोनम रघुवंशी को जमानत, लेकिन इंदौर आने पर लगी रोक
यूपी में NEET काउंसिलिंग घोटाला: सिक्योरिटी मनी न लौटाने पर प्रोफेसर-स्टेनो सस्पेंड
सुबह 9 बजे तक 18% मतदान, नादिया में BJP एजेंट का सिर फूटा; TMC पर आरोप
इंदौर में रिश्वतखोरी पर बड़ी कार्रवाई, PWD अधिकारी सस्पेंड, ग्वालियर अटैच
इंदौर के जलूद में 271 करोड़ की सोलर परियोजना तैयार, CM करेंगे उद्घाटन
पश्चिम बंगाल में 142 सीटों पर मतदान जारी, बूथों पर सुबह से लंबी कतारें
एक्सप्रेसवे पर टोल दरें लागू, कार चालकों को चुकाने होंगे करीब ₹1500