सड़क हादसे में घायल होटलकर्मी ने चार दिन बाद तोड़ा दम
भोपाल। राजधानी के शहर के रातीबड़ थाना इलाके में हुए एक सड़क हादसे में घायल होटल कर्मचारी की चार दिन चले इलाज के बाद मौत हो गई। बताया गया है की हादसे के समय मृतक हेलमेट पहना था, लेकिन, उसका सैफ्टी हुक न लगा होने के कारण हेलमेट सिर से निकलकर दूर जा गिरा। इस कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी। थाना पुलिस के अनुसार शाहपुरा थाना क्षेत्र स्थित ईश्वर नगर बस्ती में रहने वाला कांता प्रसाद पांडे पिता रामराज पांडे (45) एक जलसा होटल में काम करता था। कांता प्रसाद 12-13 फरवरी की दरम्यानी रात शारदा विद्या मंदिर स्कूल के पास पुलिस को सड़क पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला था। मौके की जॉच से साफ हुआ की उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। उसने होटल की ड्रेस पहन रखी थी, जिसके आधार पर उसकी पहचान की गई थी। घायल को इलाज के लिये पहले हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उसे परिजन इलाज के लिए निजी हॉस्पिटल ले गए थे। वहॉ चार दिन चले इलाज के बाद आखिरकार कांता प्रसाद पांडे की बीती सुबह मौत हो गई। अस्पताल से मिली सूचना पर पहुचीं पुलिस ने मर्ग कायम कर को शव पीएम के बाद परिवार वालो को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मृतक को टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी नहीं लगी है।
होर्मुज विवाद पर बढ़ा तनाव, Iran पर भरोसा नहीं: United Arab Emirates
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर Zohran Mamdani, कोहिनूर पर बयान चर्चा में
पश्चिम बंगाल में 15 मतदान केंद्रों पर दोबारा वोटिंग का आदेश
चुनाव नतीजों के बाद बड़ा एक्शन, Ratna Ghosh पूछताछ के लिए तलब
60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर गंगा स्नान जा रहे थे श्रद्धालु
क्रूज दुर्घटना: राहत कार्य में सहयोग करने वालों को सीएम करेंगे सम्मानित
मुख्यमंत्री ने रोते-बिलखते परिवार को दी ढांढस, कहा- सरकार साथ है
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख