शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई से एक मां को मिली राहत, नाबालिग बेटी हुई बरामद
मध्यप्रदेश के शिवपुरी में ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई और उनके मंत्रालय का फायदा एक मां को हुआ है. जिले के कोलारस में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जनसुनवाई कार्यक्रम में एक मां ने रोते हुए फरियाद की थी कि उसकी नाबालिग बेटी को गुम हुए महीनों गुजर गए हैं. हालांकि पुलिस ने उसकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है. ऐसे में जैसे ही यह मामला जैसे ही सिंधिया के कान में पड़ा उन्होंने तत्काल पुलिस को निर्देश दिए.
सिंधिया ने पुलिस को निर्देशित करते हुए बेटी को तुरंत दस्तयाब करने का आदेश दिया. इस दौरान पुलिस ने 10 दिन के भीतर दिन रात एक कर नाबालिग बच्ची को न केवल दस्तयाब कर लिया बल्कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी शुरू कर दी है. पुलिस की टीम उड़ीसा और अन्य राज्यों में भी पहुंची.
सिंधिया को किया धन्यवाद
पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान उन्हें पता लगा कि बच्ची को लेकर एक आरोपी उज्जैन में है तब पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया और बच्ची को सही सलामत बचा लिया. इस दौरान मां ने जब अपनी बेटी से महीनों बाद मुलाकात की तो वह खुद को रोक नहीं पाई और उसकी आंखें भर आईं. बेटी से मिलकर महिला ने सिंधिया को धन्यवाद किया.
बरामदगी की लगाई थी गुहार
शिवपुरी जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर कोलारस तहसील में 10 फरवरी 2025 को दूरसंचार मंत्री क्षेत्रीय सांसद सिंधिया ने जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में एक परेशान नाबालिग बेटी की मां ने सांसद सिंधिया से उसकी बेटी के खो जाने की बात कहते हुए उसकी बरामदगी की गुहार लगाई थी. सिंधिया की जनसुनवाई में सामने आया यह मामला जब सांसद के संज्ञान में आया तो उन्होंने अधिकारियों पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया और तत्काल बच्ची को बरामद करने की बात कही.
Subrahmanyam Jaishankar का फोकस: आर्थिक रिश्तों को नई रफ्तार
Bharatiya Janata Party की सरकार गठन तैयारी तेज, Amit Shah बंगाल के पर्यवेक्षक
RCB से जुड़ी यादों में डूबे Virat Kohli, बोले- ये परिवार जैसा साथ था
KL Rahul ने पिता बनने के बाद साझा किए भावुक अनुभव
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद पत्थलगांव – कुनकुरी सड़क मरम्मत में आई तेजी
कृषि क्रांति की ओर बढ़ता जशपुर : किसानों ने रायपुर में किया अध्ययन भ्रमण
वित्तमंत्री ओपी चौधरी का किया गया आत्मीय स्वागत
सुशासन तिहार की शुरुआत : जनभागीदारी से स्वच्छता श्रमदान और जल संरक्षण को मिला बढ़ावा
रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर, RBI में अहम नियुक्ति
सुशासन तिहार में समाधान शिविरो से आम जन को मिल रहा है लाभ