बायोपिक को लेकर सौरव गांगुली का बड़ा ऐलान, राजकुमार राव बनेंगे 'दादा'
सौरव गांगुली टीम इंडिया के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक माने जाते हैं। माना जाता है कि उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने आक्रामक तरीके से अपने खेल को विदेशी धरती पर बढ़ाया था। ‘दादा’ नाम से मशहूर भारतीय क्रिकेटर की क्रिकेट के मैदान में दादागिरी से सभी वाकिफ हैं। अब उनकी बायोपिक बनाने की पूरी तैयारी है। अपनी प्रस्तावित आगामी बायोपिक के बारे में पूर्व क्रिकेटर और पूर्व बीसीसीआई प्रमुख सौरव गांगुली ने खुलासा किया है।
बायोपिक बनाने में हो सकती है देरी
सौरव गांगुली ने अपनी आगामी बायोपिक के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "मैंने जो सुना है, उसके अनुसार राजकुमार राव यह भूमिका (मुख्य भूमिका) निभाएंगे... लेकिन तारीखों का मुद्दा है... इसलिए इसे स्क्रीन पर आने में एक साल से अधिक समय लग सकता है।" फिल्म के लंबे खींचने की वजह से उनके फैंस में थोड़ी मायूसी जरूर आ सकती है।
राजकुमार राव निभाएंगे ‘दादा’ का किरदार
अभिनेता राजकुमार राव का नाम पहले से ही इस परियोजना के साथ जुड़ रहा था। अब खुद सौरव गांगुली ने इस पर मुहर लगा दिया है। राजकुमार राव ने पिछले साल ‘स्त्री 2’ जैसी सुपहिट फिल्म दी है। उनकी पाइपलाइन में कई सारी और फिल्में भी हैं। हाल ही में उनकी आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ का टीजर भी जारी हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक साल 2021 में इस बायोपिक के निर्माण का एलान हुआ था।
इन अभिनेताओं से भी किया गया था संपर्क
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरव गांगुली की इस बायोपिक के लिए राजकुमार राव से पहले आयुष्मान खुराना और रणबीर कपूर से बातचीत की गई थी। कहा जाता है कि सबसे पहले आयुष्मान खुराना से संपर्क किया गया था। उन्होंने फिल्म साइन भी कर ली थी, लेकिन फिर वह इससे बाहर हो गए। इसके बाद रणबीर कपूर का नाम इससे जुड़ने लगा। अब राजकुमार राव का नाम सामने आया है।
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
अफवाह से फैली सनसनी: विजय के हारने की खबर पर फैन ने किया आत्मघाती कदम
जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’
लकीरों में छिपी तकदीर
नदी में डूबे युवक की मिली लाश, दाद्दाजी घाट पर मचा हड़कंप