प्रदेश में तापमान में गिरावट, कई शहरों में 2-3 डिग्री की कमी
मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। जहां लगातार तापमान बढ़ रहा था वही अचानक से कई जिलों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिरावट देखी गई है। मौसम विभाग ने रात के तापमान में भी 2 से 3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई है। शनिवार यानि आज भोपाल-ग्वालियर में बादल छा सकते हैं, जबकि इंदौर, उज्जैन में आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, फरवरी के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। वर्तमान में दक्षिण पाकिस्तान और राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम है। वहीं, उत्तर भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में भी मौसम बदला है। शुक्रवार से दिन के पारे में गिरावट का दौर शुरू हो गया।
कई शहरों 30 डिग्री से नीचे आया पारा
प्रदेश में शुक्रवार को पारे में उतार देखने को मिला। कई शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे रहा। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, धार, गुना, नर्मदापुरम, खंडवा, खरगोन, रायसेन, रतलाम, खजुराहो, नरसिंहपुर, उमरिया में पारे में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, गुरुवार-शुक्रवार की रात में भी पारे में हल्की गिरावट दर्ज की गई।
24 से फिर एक्टिव होगा सिस्टम
मौसम विभाग के अनुसार, 24 फरवरी को उत्तर-पश्चिम भारत में एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा। जिसका असर प्रदेश में देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि बताया, फरवरी में कई वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होते हैं। अबकी बार भी ऐसा ही है। इस वजह से पारे में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। फिलहाल बारिश होने के आसार नहीं है।
अगले 2 दिन ऐसा मौसम
22 फरवरी: भोपाल में बादल छा सकते हैं। अन्य शहरों में भी पारे में गिरावट हो सकती है।
23 फरवरी: दिन-रात के तापमान में कमी देखने को मिल सकती है।
क्रूज हादसे के बाद विवाद, पायलट ने शव ले जाने से किया मना
बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, मौके पर मचा हड़कंप
पलक्कड़ में कांग्रेस की जीत, पिशारोडी के सिर सजा जीत का ताज
बड़वानी में बस में अचानक आग, यात्रियों में मची चीख-पुकार
भोपाल में किसानों का SDM ऑफिस के बाहर धरना, गेहूं स्लॉट बुकिंग पर आक्रोश
सुनेत्रा पवार की ऐतिहासिक जीत, 2.18 लाख वोटों से रचा रिकॉर्ड
अब पाकिस्तान से निवेश पर सख्ती, सीधे निवेश नहीं—सरकार की मंजूरी जरूरी
बंगाल-असम में BJP की जीत पर CM डॉ. मोहन यादव का बड़ा बयान, कहा- हर तरफ लहराया भगवा
धूल, गर्मी और एलर्जी से बढ़ सकती है परेशानी, अस्थमा मरीज सावधान