महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने की फ़िराक से बनाया बंधक, रहवासियों ने बचाई जान फिर जमकर पीटा, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: इंदौर शहर के पॉश इलाके में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना हुई। एक सिरफिरे ने स्कूल में दो महिलाओं को बंधक बनाकर अश्लील हरकतें कीं। आरोपी महिलाओं से दुष्कर्म करना चाहता था। रहवासियों ने महिलाओं की मदद की और आरोपी की पिटाई कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी (जूनी इंदौर) देवेंद्र सिंह धुर्वे के मुताबिक घटना पलसीकर इलाके के एक स्कूल में हुई। स्कूल में किसी कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं। स्कूल संचालक और एक शिक्षक तैयारियों में जुटे थे। दो दिन पहले सजावट के लिए एक मजदूर को बुलाया गया था। वह संचालक और शिक्षक के काम में मदद कर रहा था।
आरोपी की हुई नीयत खराब
गुरुवार को स्कूल की छुट्टी होने के बाद भी सजावट का काम चल रहा था। शाम करीब 5:15 बजे आरोपी की नीयत खराब हो गई और उसने दोनों (संचालिका और शिक्षिका) को छत पर बंधक बना लिया। उसने महिलाओं को छुआ और उनके साथ यौन संबंध बनाने की कोशिश की। महिलाओं के साथ मारपीट भी की।
करीब आधे घंटे तक वह उन्हें परेशान करता रहा। किसी तरह संचालक पुलिस को चकमा देकर बाहर आया और शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा किया। रहवासियों ने आरोपी को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही डायल-100, रावजी बाजार और जूनी इंदौर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसीपी के मुताबिक आरोपी का नाम संदीप शर्मा है। मूल रूप से विदिशा निवासी संदीप को ठेकेदार बाबूलाल के जरिए बुलाया गया था। एसीपी ने बंधक बनाने की घटना से इनकार किया है। उनका दावा है कि आरोपी ने महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें की हैं। जान से मारने की धमकी देकर उन्हें गलत तरीके से छुआ है।
बेहोशी का नाटक कर लॉकअप में सो गया
सूचना मिलते ही शिक्षिका के परिजन और संचालक भी वहां पहुंच गए। आरोपी को जब पुलिस के हवाले किया गया तो वह बेहोशी का नाटक करने लगा। वह लॉकअप में सो गया। शिक्षिका के पति ने बताया कि आरोपी शायद नशे में है। उसने अपनी पत्नी को फंसा लिया था। वह उसके साथ मारपीट कर गलत काम कर रहा था। रहवासियों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया है। वह अपना नाम भी ठीक से नहीं बता रहा था।
एक्शन में सीएम मोहन यादव: अचानक खरगोन के गेहूं खरीदी केंद्र पहुंचे, व्यवस्थाओं को देख अधिकारी रह गए हैरान
मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की नई राह
सिर पर पानी की बाल्टी, जान जोखिम में डालकर सड़क पार
अखंड प्रचण्ड पुरुषार्थी आशीष ऊषा अग्रवाल
फुलकोड़ो प्राथमिक शाला में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित
ग्वालियर में ‘दा वन हाई परफॉर्मेंस सेंटर’ का भव्य उद्घाटन
एम्स की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: केंद्र से कहा- 'गर्भपात के पुराने नियमों में अब बदलाव की जरूरत'
छत्तीसगढ़ में गैर-बासमती चावल निर्यातकों को टैक्स में छूट
Sudha Chandran ने Premanand Maharaj से की मुलाकात