मालदा गांव में भीषण दुर्घटना, पेट्रोल वाहन और कैप्सूल वाहन की टक्कर से मची अफरातफरी
सक्ति जिले के ग्राम मालदा के मुख्य मार्ग पर एक पेट्रोल वाहन और कैप्सूल वाहन में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हुई हैं। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों को गंभीर रूप से चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना हसौद थाना क्षेत्र की है।
जानकारी अनुसार, गुरुवार की रात करीब 10.30 बजे ग्राम मालदा के मुख्य मार्ग में तेज रफ्तार पेट्रोल वाहन और कैप्सूल वाहन के बीच आमने-सामने टक्कर होने से वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं। हादसे की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी मौके पर पहुंची। पेट्रोल वाहन का चालक केबिन में फंस गया था, जिसे किसी तरह से बाहर निकाला गया। वहीं, कैप्सूल वाहन का चालक भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए जैजैपुर के सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पेट्रोल वाहन पेट्रोल डीजल लोड कर रायगढ़ की ओर जा रहा था। इस बीच हसौद की तरह से कैप्सूल वाहन जा रहा था। दोनों वाहनों की रफ्तार तेज होने से अनियंत्रित होकर आमने-सामने भिड़ंत हुई है केवल घायल हुए है किसी की मौत नहीं हुई है।
VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित
अमेरिका में नया बिल, H-1B कटौती से भारतीयों पर असर तय?
जेवर हड़पने की साजिश: बहू ने रची फर्जी डकैती, खुद ही गायब किए गहने
‘एक बच्चा RSS को दे दो’—बाबा बागेश्वर के बयान से सियासत गरमाई
कांग्रेस ने जारी की नई टीम, युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन
10 साल बाद इंसाफ: शिल्पू भदौरिया हत्याकांड में तीन को उम्रकैद
Pappu Yadav Row: उषा ठाकुर के बयान पर बढ़ा सियासी घमासान