प्रधानमंत्री मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तीन पोस्ट-बजट वेबिनार में भाग लेने का किया ऐलान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बजट बाद होने वाले तीन वेबिनार में शामिल होंगे। वेबिनार के विषयों में एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) और कारोबारी सुगमता शामिल है।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने बयान में कहा दोपहर लगभग 12:30 बजे होने वाला वेबिनार एमएसएमई विकास के इंजन, विनिर्माण, निर्यात और परमाणु ऊर्जा मिशन, नियामक, निवेश और कारोबार सुगमता विषय पर आयोजित किया जा रहा है।
कई रणनीतियों पर होगा विचार-विमर्श
इसमें कहा गया है कि वेबिनार सरकारी अधिकारियों, उद्योगपतियों और व्यापार विशेषज्ञों को भारत की औद्योगिक, व्यापार और ऊर्जा रणनीतियों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक प्लेटफॉर्म प्रदान करेगा।
चर्चा नीति लागू करना, निवेश सुविधा और प्रौद्योगिकी अपनाने पर केंद्रित होगी, जिससे बजट के परिवर्तनकारी उपायों का निर्बाध रूप से लागू करना सुनिश्चित होगा।
इसमें कहा गया है कि बजट घोषणाओं के प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए वेबिनार में प्राइवेट क्षेत्र के विशेषज्ञों, उद्योग प्रतिनिधियों और विषय विशेषज्ञों को शामिल किया जाएगा।
बंगाल में बेटियां सुरक्षित नहीं: रैली में Yogi Adityanath का बड़ा बयान
इंदौर में ‘स्वच्छ इंदौर, स्वस्थ इंदौर महाअभियान 2.0’ की शुरुआत
VIT भोपाल में टाइफाइड का कहर, 40+ छात्र संक्रमित
अमेरिका में नया बिल, H-1B कटौती से भारतीयों पर असर तय?
जेवर हड़पने की साजिश: बहू ने रची फर्जी डकैती, खुद ही गायब किए गहने
‘एक बच्चा RSS को दे दो’—बाबा बागेश्वर के बयान से सियासत गरमाई
कांग्रेस ने जारी की नई टीम, युवाओं और अनुभवी नेताओं का संतुलन
10 साल बाद इंसाफ: शिल्पू भदौरिया हत्याकांड में तीन को उम्रकैद