हाई हील्स में बैलेंस बिगड़ा, सीढ़ियों से गिरीं कंगना शर्मा, वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं. अपने आउटफिट की वजह से हमेशा वो सोशल मीडिया पर सुर्खियों का हिस्सा बन जाती हैं. अब हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर कंगना पोज दे रही थीं. जहां पर हाई हील्स में उनका बैलेंस बिगड़ा और धड़ाम से गिर गईं. कंगना का ये गिरने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
वायरल वीडियो में कंगना सीढ़ियों पर खड़े होकर पोज देती नजर आ रही हैं. उसके बाद वो जैसे ही एक कदम आगे बढ़ाती हैं तो हील्स से डिसबैलेंस हो जाती हैं और गिर पड़ती हैं. जिसके बाद लोग उन्हें बचाने के लिए आते हैं. कंगना सीढ़ियों पर अपना पैर पकड़कर बैठी नजर आ रही हैं.
कंगना हुईं ट्रोल
कंगना के आउटफिट पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं. वो बीते कुछ दिनों से काफी शॉर्ट ड्रेसेस में स्पॉट हो रही हैं. जिसके बाद से उन्हें लोग उर्फी जावेद से कंपेयर कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- इतनी बड़ी हील्स क्यों पहनना जब चल ही ना सको तोय दूसरे ने लिखा- कपड़े पैर में आ गए होंगे इतने लंबे क्यों पहनती हो. एक यूजर ने लिखा-बहुत सही और पहनो हील्स.
बता दें कंगना शर्मा अपने बोल्ड फैशन और सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं. उन्होंने ग्रेट ग्रैंड मस्ती से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की और बाद में द कपिल शर्मा शो और तू सूरज मैं सांझ, पियाजी जैसे शोज से टीवी में पॉपुलर हुई थीं.
कंगना ने पर्सनल रीजन्स की वजह से काम से ब्रेक लिया था. मगर अब वो धमाकेदार कमबैक कर चुकी हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 2.8 मिलियन फॉलोअर्स हैं. जिस पर आए दिन वो कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं. वो हाल ही में म्यूजिक एल्बम तेरे जिस्म 2 में नजर आईं थीं. ये गाना काफी वायरल हो रहा है.
राशिफल 04 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
सुशासन तिहार में सुलझी किसान की समस्या
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप एवं सांसद संतोष पाण्डेय ने भोरमदेव मंदिर में की पूजा-अर्चना
स्वच्छता, स्वास्थ्य और जनसुविधा से जुड़ी समस्याओं में कोताही बर्दाश्त नहीं करेंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
राज्यपाल रमेन डेका ने जल संरक्षण और जनकल्याण पर दिया जोर
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया : भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री का आत्मीय रूप
एमपी ट्रांसको ने जुलवानिया सब स्टेशन में ऊजीकृत किया 40 एमवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर : ऊर्जा मंत्री तोमर
नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल