नहीं रहे मम्मा: वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र नाथ सिंह का निधन
भोपाल: मध्य प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक सुरेंद्र नाथ सिंह (मम्मा) नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद 62 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। सुरेंद्र नाथ सिंह राजधानी भोपाल की मध्य विधानसभा सीट से विधायक भी रह चुके हैं। वे पूर्व में भोपाल विकास प्राधिकरण (बीडीए) के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके निधन से भाजपा में शोक की लहर है।
हाल ही में हुआ था हार्ट का ऑपरेशन
बताया जा रहा है कि वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र नाथ सिंह (मम्मा) का हाल ही में हार्ट का ऑपरेशन भी हुआ था। वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। सुरेंद्र नाथ सिंह लंबे समय से भाजपा की सक्रिय राजनीति से दूर थे, इसके बावजूद पार्टी में उनकी अलग पहचान थी। भोपाल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष पद पर रहते हुए उन्होंने भोपाल के विकास और जनकल्याण के लिए कई काम किए।
प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जताया दुख
मध्य प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सुरेंद्रनाथ सिंह के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा, "भोपाल शहर के पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं पूर्व बीडीए अध्यक्ष श्री सुरेंद्रनाथ सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ओम शांति:
शिवराज सिंह के करीबी थे 'मम्मा'
भोपाल में 'मम्मा' के नाम से प्रसिद्ध सुरेंद्रनाथ सिंह शिवराज सिंह के बेहद करीबी माने जाते थे। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी उनके असामयिक निधन पर दुख व्यक्त किया है। सुरेंद्रनाथ सिंह लंबे समय से भाजपा एवं आरएसएस के लिए कार्य कर रहे थे। उनकी गिनती भाजपा के कट्टर नेताओं में होती थी।
कैलाश विजयवर्गीय ने जताया दुख
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, "मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता एवं भोपाल के पूर्व विधायक, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संघर्षशील साथी श्री सुरेंद्रनाथ सिंह के असामयिक निधन का समाचार दुखद है। सुरेन्द्र नाथ सिंह जी का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति।
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
अफवाह से फैली सनसनी: विजय के हारने की खबर पर फैन ने किया आत्मघाती कदम
जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’
लकीरों में छिपी तकदीर
नदी में डूबे युवक की मिली लाश, दाद्दाजी घाट पर मचा हड़कंप
छावनी क्षेत्र में जमीन विवाद, 29 बंगलों पर सर्वे ने बढ़ाई हलचल
इस माह भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन, बढ़ेंगी व्यापारिक संभावनाएं