हरियाणा निकाय चुनाव : भूपेंद्र हुड्डा बोले– कोई फर्क नहीं पड़ता
चंडीगढ़। हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को काफी बढ़त मिली है, जबकि कांग्रेस करारी हार का सामना करती नजर आई है। ऐसे में पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बड़ा बयान दिया और कहा कि इस हार से कोई फर्क नहीं पड़ता है।
निकाय चुनाव में हार-जीत से ज्यादा महत्व होता है या नहीं पर भूपेंद्र हुड्डा का कहना है कि हार से कोई फर्क नहीं पड़ता। जहां चुनाव हो रहे हैं, वहां कांग्रेस पहले भी नहीं थी। उन्होंने कहा कि अगर हम पहले से मौजूद कोई मेयर सीट हार जाते हैं तो झटका लग सकता है, लेकिन सीटें तो पहले से ही हमारे पास नहीं थीं। ऐसे में इस चुनाव में पार्टी को कहीं न कहीं फायदा जरूर होगा। हो सकता है कि हमारे पार्षदों की संख्या बढ़े और वोट प्रतिशत भी बढ़ जाए। हुड्डा ने कहा कि इन चुनावों में हमने ज्यादा जोर नहीं लगाया। मैं खुद प्रचार के लिए कहीं नहीं गया।
यहां बताते चलें कि हरियाणा में आमतौर पर शहरी निकाय चुनावों में बीजेपी का ही दबदबा रहता आया है। हालांकि, कांग्रेस ने इस बार बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई थी, लेकिन कमजोर रणनीति और प्रचार की कमी के कारण पार्टी पिछड़ती दिखी है। हरियाणा में 10 नगर निगम और 32 नगर निकायों के चुनाव हुए हैं।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
अफवाह से फैली सनसनी: विजय के हारने की खबर पर फैन ने किया आत्मघाती कदम