अनुराग कश्यप ने की ‘द डिप्लोमेट’ में जॉन अब्राहम के काम की तारीफ
अभिनेता जॉन अब्राहम की आगामी फिल्म ‘द डिप्लोमेट’ होली के मौके पर यानी कि 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। इस बीच अब रिलीज से पहले फिल्म को निर्देशक-निर्माता अनुराग कश्यप का साथ मिला है। अनुराग कश्यप ने फिल्म में जॉन अब्राहम के अभिनय की तारीफ की है।
जॉन ने की अच्छी एक्टिंग
अनुराग कश्यप ने ‘द डिप्लोमेट’ और जॉन अब्राहम की तारीफ करते हुए कहा, “मुझे ‘द डिप्लोमेट’ वाकई काफी पसंद आई है। मैंने जॉन से कहा कि बहुत दिनों बाद मैं तुम्हें एक बहुत अच्छा एक्टर बनते देख रहा हूं। वो फिल्म में अनावश्यक एक्शन या हीरोगिरी नहीं कर रहे हैं। वे सिर्फ एक किरदार निभा रहे हैं। शिवम नायर ने वाकई एक बेहतरीन फिल्म बनाई है।”
'स्मोकिंग 2' को लेकर क्या है अनुराग का प्लान
जॉन अब्राहम के साथ 2007 में फिल्म ‘स्मोकिंग’ बनाने वाले अनुराग कश्यप ने आगे कहा, “जब मैंने जॉन की तारीफ की तो उन्होंने मुझसे फिर कहा, यार चलो न 'स्मोकिंग 2' करते हैं। जॉन वाकई यह चाहते हैं, लेकिन मुझे इस फिल्म के लिए एक बढ़िया विषय चाहिए है। एक समय के बाद ये फिल्म एक कल्ट फिल्म बन गई है। इसलिए लोगों की अपेक्षाओं को पूरा करना और भी बड़ी चुनौती बन जाता है। मैं उस ओर तभी जाऊंगा, जब मेरे पास एक शानदार विषय और कहानी होगी।
शिवम नायर ने किया फिल्म का निर्देशन
शिवम नायर द्वारा निर्देशित ‘द डिप्लोमेट’ में जॉन अब्राहम के अलावा सादिया खतीब, प्राप्ति शुक्ला, जगजीत संधू, अश्वथ भट्ट, शारिब हाशमी, कुमुद मिश्रा, राम गोपाल बजाज और बेंजामिन गिलानी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।। इस फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जॉन अब्राहम, विपुल डी. शाह, अश्विन वर्दे, राजेश बहल, समीर दीक्षित, जतिश वर्मा और राकेश डांग ने किया है।
राशिफल 05 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों ने बदली देश की राजनीति, कहीं कमल की सुनामी तो कहीं सत्ता परिवर्तन का बड़ा संदेश, दो सीएम सहित कई दिग्गज हारे
“विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत पर भाजपा का विजय उत्सव, सीएम मोहन यादव ने कार्यकर्ताओं को दी बधाई”
Narendra Modi बोले – बंगाल में खिला कमल, कार्यकर्ताओं को दी जीत की बधाई
ऑफिस दस्तावेजों को लेकर कड़ा आदेश, उल्लंघन पर कार्रवाई तय
दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
अफवाह से फैली सनसनी: विजय के हारने की खबर पर फैन ने किया आत्मघाती कदम