होली पर सोनाक्षी सिन्हा से नेटिजन्स ने पूछा जहीर कहां हैं? अभिनेत्री ने दिया मजेदार जवाब
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन दिनों अपनी तेलुगु डेब्यू फिल्म ‘जटाधरा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बीच अभिनेत्री ने होली का जश्न मनाया। सोनाक्षी ने अपने इंस्टाग्राम पर रंग से सराबोर तस्वीरें शेयर की और फैंस को होली की शुभकामनाएं दी। इस बीच ट्रोलर्स ने भी सोनाक्षी को निशाने पर लेना चाहा, लेकिन सोनाक्षी ने इसका करारा जवाब दिया।
पोस्ट एडिट कर दिया जवाब
दरअसल, शादी के बाद से ही सोनाक्षी अपने पति जहीर इकबाल के साथ ही सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते आई हैं। यह पहला अवसर है, जब वह अकेले दिखीं। इस पर ट्रोलर्स जहीर के ना होने पर सवाल उठाने लगे। हालांकि, अभिनेत्री इन कमेंट्स से परेशान नही हुईं। उन्होंने अपनी पोस्ट को एडिट करते हुए इसका जवाब दिया।
जहीर के साथ क्यों होली नहीं मना पाईं सोनाक्षी?
अभिनेत्री ने अपनी पोस्ट को एडिट किया और बड़े ही संयम के साथ लिखा, “कमेंट्स में थोड़ा रिलैक्स करो। जहीर मुंबई में हैं और मैं शूटिंग पर हूं। इसलिए साथ में नहीं है। ठंडा पानी डालो सिर पर।” उनकी पोस्ट पर कुछ ही देर बाद जहीर ने भी कमेंट किया और लिखा, “तुम्हें मिस कर रहा हूं बेबी।”
‘जटाधरा’ के सेट से शेयर की तस्वीरें
अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा इन तस्वीरों में रंग से सराबोर दिख रही हैं। यह तस्वीरें उन्होंने ‘जटाधरा’ के सेट से शेयर की। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, "होली है!!! रंग बरसाओ, खुशियां मनाओ!! हैप्पी होली मेरे दोस्तों, जटाधारा की शूटिंग से।" सोनाक्षी और जहीर इकबाल सात साल के रिलेशनशिप के बाद जून 2024 में शादी के बंधन में बंधे। उनकी शादी काफी सुर्खियों में रही। जहीर की सोनाक्षी से पहली मुलाकात सलमान खान की एक पार्टी में हुई थी।
सुप्रीम कोर्ट में सबरीमाला केस की सुनवाई, याचिकाकर्ता से कड़ा सवाल
बंगाल फतह और राज्यसभा में बढ़ते कद से ‘ब्रांड मोदी’ फिर हुआ मजबूत
चुनाव के दौरान छिपकर दिखाई गई The Bengal Files, दावा किया विवेक अग्निहोत्री ने
आयुर्वेद के अनुसार शहद के चमत्कारी फायदे, सेहत के लिए वरदान
जम्मू में तवी नदी के किनारों का होगा कायाकल्प, पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा
डिजिटल अरेस्ट के नाम पर ठगी, पत्नी तड़पती रही और पति बेबस
जबलपुर में वेयरहाउस में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
थाने में गाली-गलौज, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
मोहन कैबिनेट की आज अहम बैठक, किसानों से जुड़े बड़े फैसलों पर लग सकती है मुहर
बंगाल में 9 मई को नए CM का शपथ ग्रहण, BJP प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा ऐलान