'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' में नई मस्ती का तड़का, अब्दु रोजिक की जगह इस किरदार की हुई एंट्री
भारती सिंह का कुकिंग कॉमेडी शो ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’की शुरुआत भले ही कुछ खास नहीं रही हो लेकिन धीरे-धीरे यह शो दर्शकों का दिल जीत रहा है। होली के मौके पर विवियन डीसेना, शिल्पा शिरोडकर और साजिद खान शो में पहुंचे जिन्होंने लाफ्टर की डोज देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब इस शो में एक और ग्रैंड एंट्री होने जा रही है, जिसे देख भारती सिंह भी इमोशनल हो गईं। दरअसल, ‘लाफ्टर शेफ्स’ के पहले सीजन में धमाल मचाने के बाद करण कुंद्रा दूसरे सीजन में धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। इससे जुड़ा प्रोमो भी सामने आ गया है।
भारती सिंह हुईं इमोशनल
मेकर्स की तरफ से ‘लाफ्टर शेफ्स सीजन 2’ का नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें करण कुंद्रा की ग्रैंड एंट्री दिखाई गई है। जैसे ही करण सेट पर एंट्री लेते हैं तो भारती सिंह इमोशनल हो जाती हैं। वह कहती हैं, ‘देखो वो आ गया..!’ जब अन्य सेलिब्रिटी पूछते हैं कि कौन आ गया? इस पर लाफ्टर क्वीन कहती हैं, ‘भोला वापस आ गया।’ इसके बाद करण कुंद्रा आते हैं जिन्हें देखकर कश्मीरा शाह, अंकिता लोखंडे और सुदेश लहरी काफी खुश हो जाते हैं। वहीं कृष्णा अभिषेक करण को कसकर गले लगा लेते हैं।
बता दें कि करण कुंद्रा ‘लाफ्टर शेफ्स’ के पहले सीजन में नजर आए थे, जिसमें उनके जोड़ीदार अर्जुन बिजलानी थे। शो के दौरान उन्हें खाना बनाने से ज्यादा गाजर खाते हुए देखा जाता था। ऐसे में सेट पर आते ही सबसे पहले उन्होंने गाजर खाई। करण ने कहा कि उन्होंने इस शो को बहुत मिस किया था। ये सुनकर भारती सिंह के आंसू छलक पड़े। अब देखना दिलचस्प होगा कि करण कुंद्रा इस बार क्या कमाल दिखाते हैं?
किसकी जगह पर हुई एंट्री?
बता दें कि ‘लाफ्टर शेफ्स’ के दूसरे सीजन में अब्दु रोजिक अपनी कुकिंग और कॉमेडी का टैलेंट दिखाते हुए नजर आ रहे थे लेकिन कुछ वक्त पहले ही उन्होंने इस शो से छुट्टी ली है। पहले खबर आई थी कि अब्दु ने इस शो को बीच में छोड़ दिया है। बाद में बताया कि उन्होंने रमजान की वजह से कुछ वक्त का ब्रेक लिया है। जल्द ही वह इस शो में वापसी करेंगे। उनकी जगह पर करण कुंद्रा ने शो में एंट्री की है।
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
Iran का 30 दिन का शांति प्रस्ताव—सुलह या नई चाल?
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज
टिकट के बदले पांच करोड़ मांगने का आरोप, मनोज तिवारी ने मचाई सियासी हलचल
RR की बिक्री को लेकर विवाद गहराया, काल सोमानी ग्रुप ने लगाए आरोप
70 साल के हाजी खलील ने चौथा निकाह कर फिर मचाई चर्चा
United States का Beijing पर दबाव, टैरिफ पर सख्त रुख
कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई होगी, भाजपा ने दिए कड़े संकेत