मशहूर पत्रकार चित्रा त्रिपाठी और पति अतुल अग्रवाल का तलाक, 16 साल की शादी खत्म
नई दिल्ली: टीवी पत्रकारिता की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। जानी-मानी एंकर चित्रा त्रिपाठी और वरिष्ठ पत्रकार अतुल अग्रवाल का 16 साल पुराना रिश्ता खत्म हो गया है। दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लेने का फैसला किया है। चित्रा त्रिपाठी ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह जानकारी शेयर की है।
सोशल मीडिया पर दी जानकारी
चित्रा त्रिपाठी ने अपने X अकाउंट पर लिखा, "एक साथ 16 शानदार साल बिताने के बाद, हमने कुछ समय पहले अलग होने की योजना बनाई और अब हम इसे औपचारिक रूप देने के लिए तैयार हैं - पति-पत्नी के रूप में नहीं, बल्कि सह-माता-पिता और परिवार के रूप में।" उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वे अपने बेटे की परवरिश साथ मिलकर करेंगे और एक-दूसरे के परिवारों के प्रति सम्मान बनाए रखेंगे।
अतुल अग्रवाल ने भी शेयर किया सोशल मीडिया पोस्ट, लिखा-
चित्रा त्रिपाठी के पति अतुल अग्रवाल ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा- होइहि सोइ जो राम रचि राखा। को करि तर्क बधावै साखा.. अस कहि लग जपन हरिनामा। गए सती जहां प्रभु सधमा.. सब कुछ अच्छा है, आगे भी अच्छा होगा। पत्नी के हर फैसले पर आज तक अमल हुआ है तो आज क्यों नहीं? इस पोस्ट में अतुल ने परिवार, दोस्तों को उनकी हमदर्दी और चिंता के लिए धन्यवाद भी दिया।
तलाक की वजह
आपको बता दें कि दोनों के रिश्ते में तनाव की खबरें 2022 में सामने आई थीं। खासकर उस वक्त जब अतुल अग्रवाल पर लूट की झूठी कहानी गढ़ने का आरोप लगा था। नोएडा पुलिस की जांच में पाया गया कि यह घटना फर्जी थी, जिसके बाद अतुल अग्रवाल की छवि को नुकसान पहुंचा था। इस घटना के बाद ही चित्रा त्रिपाठी ने तलाक की अर्जी दी थी। अब दोनों पत्रकारों ने अपनी निजी जिंदगी को अलग दिशा देने का फैसला किया है, लेकिन अपने बेटे की परवरिश में वे साथ रहेंगे।
दोनों की प्रोफेशनल लाइफ
चित्रा त्रिपाठी फिलहाल एबीपी न्यूज की लीड एंकर हैं और भारतीय टीवी पत्रकारिता का बड़ा चेहरा हैं। अपनी तेजतर्रार रिपोर्टिंग शैली और बोल्ड पत्रकारिता के लिए मशहूर चित्रा ने पिछले कुछ सालों में दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई है। अतुल अग्रवाल हिंदी खबर न्यूज चैनल के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है और अपनी रिपोर्टिंग के माध्यम से कई बड़े मुद्दे उठाए हैं।
पाकिस्तान में गैस संकट गहराया, गुब्बारों में LPG भरकर खाना बना रहे लोग
पेंशन अधिकार है, बख्शीश नहीं: Supreme Court of India का सख्त रुख
Sonu Sood का सवाल: बरगी क्रूज हादसे पर कब रुकेगा मौत का सिलसिला?
IPL में इतिहास रचने की चाह, राहुल बोले- धोनी से प्रेरणा
Swati Maliwal का बयान: मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने की मांग
Harbhajan Singh का बयान: जनता के लिए लड़ना था, अब Y सिक्योरिटी पर सवाल
नशे में सदन चलाने का आरोप, Bhagwant Mann पर कांग्रेस-अकाली दल का हमला
‘अनधिकृत लोग स्ट्रांग रूम में घुसे’: Sougata Roy ने जताई चिंता