भ्रष्टाचारियों पर EOW ने दूसरी बार कसा शिकंजा: नाली निर्माण के नाम पर मांगी रिश्वत, ऐसे पकड़ा गया
रीवा: रीवा ईओडब्ल्यू की टीम ने एक बार फिर सतना जिले के सोहावल ब्लॉक की ग्राम पंचायत सोहौला में दस्तक देकर रिश्वतखोर रोजगार सहायक को धर दबोचा. टीम ने उसे संस्कृत विद्यालय सोहावल के सामने सरपंच के पति से पांच हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया. डीएसपी किरण किरो के नेतृत्व में टीम अब सर्किट हाउस में आगे की कार्रवाई कर रही है. 17 दिन के अंदर ट्रैप की यह दूसरी कार्रवाई है. इससे पहले सोहावल में सचिव और इंजीनियर को 15 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया था।
क्या था मामला
जानकारी के मुताबिक रोजगार सहायक पंकज तिवारी ग्राम पंचायत के निर्माण कार्य में 10 प्रतिशत कमीशन मांग रहा था. जिसके बाद सोहावल की सरपंच शकुंतला चौरसिया के पति भगवान दास ने मामला ईओडब्ल्यू के संज्ञान में लाया. शुक्रवार की सुबह उसे ट्रैप कर लिया गया।
पेशे से किसान है शिकायतकर्ता
भगवान दास चौरसिया जनपद पंचायत सोहावल की ग्राम पंचायत सोहौला के निवासी हैं. उसकी पत्नी सरपंच है जबकि वह पेशे से किसान है। उसने ग्राम पंचायत सोहौला में पानी की सफाई के लिए रोजगार गारंटी योजना के तहत पानी की टंकी और 02 नाली बनवाने के लिए रोजगार सहायक से संपर्क किया था। वह 5,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा था। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक प्रभा किरण कीरो, निरीक्षक मोहित सक्सेना, निरीक्षक प्रियंका पाठक, उप निरीक्षक भावना सिंह, उप निरीक्षक (ए) संतोष पांडे, प्रआर पुष्पेंद्र पटेल, प्रआर कुलभूषण द्विवेदी, आर धनंजय अग्निहोत्री, आरक्षक (चालक) संतोष मिश्रा की टीम ने उसे ट्रैप कर लिया।
Preity Zinta के साथ स्टैंड में दिखी मिस्ट्री गर्ल
खुश रहने करें सूखे मेवे का नाश्ता
जलने पर कर सकते हैं ये घरेलू उपाय
LS में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका? बिक्रम सिंह मजीठिया का दावा—2 सांसद इस्तीफे को तैयार
पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के मतदान के दौरान ममता बेनर्ज़ी के बयान पर विधायक रामेश्वर शर्मा की प्रतिक्रिया -
डोनाल्ड ट्रंप के मजाक पर किंग चार्ल्स III हुए शर्मिंदा
वोटिंग के बीच तृणमूल कांग्रेस का हमला—पीएम मोदी को 4 मई को इस्तीफा देने की चुनौती
शादी से लौटते समय नाबालिग आदिवासी बच्चियों से गैंगरेप