आतिशी ने दिल्ली की बीजेपी सरकार के कामकाज पर उठाए सवाल
नई दिल्ली। दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने बीजेपी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा पर अफसरों को गाली देने का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मंत्री अफसरों की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि दिल्ली के अफसरों ने आम आदमी पार्टी की तत्कालीन सरकार में बेहतर काम किया। आतिशी ने अफसरों के मंत्रियों की बात नहीं सुनने को हास्यास्पद बताया। उन्होंने कहा पिछले 10 साल से अफसर बेहतर काम कर रहे थे। अब क्या हो गया है कि काम नहीं कर रहे हैं। मंत्री के मुताबिक उन्होंने एक महीने से काम करना छोड़ दिया है। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता ने कहा कि हमारे पास अफसरों के फोन आ रहे हैं। आतिशी ने कहा, मंत्री अफसरों से कमीशन मांग रहे हैं। नए प्रोजेक्ट पर 10 फीसद कमीशन मंत्री को देना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कमीशन नहीं देने वाले अफसरों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बीजेपी के मंत्री कमीशनखोरी में लिप्त हैं। उन्होंने कहा कि किसी मंत्री के पास अफसर को सस्पेंड करने की शक्ति नहीं है। निलंबन करने का अंतिम निर्णय कमिटी करेगी। अमेंडमेंट एक्ट के आधार पर अफसर को निलंबित किया जा सकता है। आतिशी ने कहा कि अफसरों को सस्पेंड करने की धमकी कमीशन के लिए दी जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा आने वाले दिनों में दिल्ली सरकार के अफसर ट्रांसफर करवाने का प्रयास करेंगे। 10 साल में पूर्ववर्ती सरकार के किसी भी मंत्री ने अफसरों से कमीशन की मांग नहीं की। बीजेपी सरकार के हर मंत्री ने 10 फीसद कमीशन तय कर दिया है। मंत्री की बात नहीं मानने पर अफसरों को धमकी और दबाव का सामना करना पड़ रहा है।
PSL 2026 प्लेऑफ में चार कप्तानों की दिलचस्प टक्कर
मिताली बाग की कार पर हमला, BJP पर लाठी-डंडों से गुंडागर्दी का आरोप
ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे MLA, पुलिस से झड़प; ‘नारी शक्ति वंदन’ पर गरमाई राजनीति
राघव चड्ढा समेत ‘आप’ के 7 सांसद BJP में शामिल, संजय सिंह ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ के 6 शहरों में बनेंगे 13,361 पीएम आवास
अंपायर के फैसले पर आपत्ति पड़ी भारी, रघुवंशी पर जुर्माना
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी
“चार मई के बाद BJP सरकार तय” – पीएम मोदी का बंगाल में बयान