सूर्यकुमार यादव की नजरें KKR के खिलाफ बड़ी पारी पर, IPL 2025 में रच सकते हैं कीर्तिमान
Suryakumar Yadav: IPL 2025 में मुंबई इंडियंस (MI) अभी तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है। MI ने 2 मुकाबले अब तक खेले हैं और दोनों में ही हार का सामना करना पड़ा है। अब MI अपने तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना करने के लिए तैयार है। मुंबई का इस सीजन घर में ये पहला मैच होगा, जिसमें सूर्यकुमार यादव के निशाने पर बहुत बड़ा कीर्तिमान रचने का शानदार मौका होगा।
350 छक्के जड़ने का मौका
IPL 2025 में मुंबई के लिए पहले मैच में हार्दिक पांड्या की जगह टीम की कमान संभालने वाले सूर्या पिछले दो मैचों में 29 रन और 48 रनों की पारी खेल चुके हैं। ऐसे में उनकी नजरें तीसरे मैच में बड़ी पारी खेलने पर होगी। इस दौरान उनके पास इतिहास रचने का बड़ा मौका होगा। अगर सूर्या कोलकाता के खिलाफ 3 छक्के जड़ देते हैं, तो वह T20 क्रिकेट में अपने 350 छक्के पूरे कर लेंगे। सूर्या 311 T20 मैचों में 347 छक्के ठोक चुके हैं। T20 क्रिकेट में अब तक सिर्फ 2 भारतीय बल्लेबाजों ने 350 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा किया है। अब इस खास लिस्ट में सूर्यकुमार की एंट्री होने जा रही है।
खास लिस्ट में शुमार होने वाले होंगे तीसरे भारतीय
T20 क्रिकेट में दुनिया के 32 खिलाड़ी 350+ छक्के जड़ चुके हैं, जिसमें भारत के रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम शामिल हैं। रोहित ने 525 छक्के जबकि विराट ने 420 छक्के T20 क्रिकेट में जड़े हैं। T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल के नाम 1056 छक्के दर्ज हैं। वह दुनिया के इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिनके बल्ले से 1000 से ज्यादा छक्के निकले हैं। दुनिया के सिर्फ 10 बल्लेबाजों ने 20 ओवर के क्रिकेट में 500 से ज्यादा छक्के जड़े हैं। इसमें रोहित शर्मा इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं।
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज
- रोहित शर्मा- 525.
- विराट कोहली- 420.
- सूर्यकुमार यादव- 347.
- संजू सैमसन- 342.
- एमएस धोनी- 341.
- सुरेश रैना- 325.
धोनी को पछाड़कर संजू बने चौथे बल्लेबाज पर
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाजों में संजू सैमसन भी सूर्यकुमार यादव से ज्यादा पीछे नहीं हैं। संजू 342 छक्के अब तक जड़ चुके हैं। हाल ही में उन्होंने धोनी को पछाड़ा। IPL 2025 के 11वें मैच में CSK के खिलाफ एक छक्का जड़ते ही वह T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने के मामले में धोनी से आगे निकल गए। इस IPL सीजन में उनके पास भी 350 T20 छक्के जड़ने का मौका होगा।
राशिफल 20 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
ग्राम माकड़ी में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन
उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने स्वयं अपना स्वगणना फॉर्म भरा
सामूहिक विवाह समाज में समानता, सादगी और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने का अनुकरणीय माध्यम : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
माओवाद के बाद विकास की नई राह: पुसपाल बनेगा ईको-टूरिज्म हब
मातृ मृत्युदर एवं शिशु मृत्युदर को कम करने में सभी की सहभागिता आवश्यक - उप मुख्यमंत्री शुक्ल
प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सिंहस्थ 2028 में सनातन का वैभव दुनिया को दिखेगा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बस्तर के लिए खुलेगा वैश्विक द्वार, 4 घंटे में पूरा होगा समंदर तक का सफर