कांग्रेस करेगी 11 अप्रैल को सीएम हाउस का घेराव
पटना। बिहार कांग्रेस ने 11 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है। यह घेराव कन्हैया कुमार की पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा के समापन के साथ होगा। पार्टी का दावा है कि इस विरोध-प्रदर्शन में करीब 5,000 कार्यकर्ता भाग लेंगे और यह पिछले 5 वर्षों का सबसे बड़ा प्रदर्शन होगा।
प्राप्त जानकारी अनुसार, कांग्रेस 11 अप्रैल को सीएम हाउस का घेरान करने जा रही है। इससे पहले 10 अप्रैल को सदाकत आश्रम में 3 से 4 हजार कार्यकर्ताओं को ठहराने की व्यवस्था की गई है। यात्रा के अंतिम दिन कन्हैया कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता पटना में मुख्यमंत्री आवास की ओर मार्च करेंगे। सूत्रों की मानें तो इस आंदोलन में राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता सचिन पायलट के भी शामिल होने की संभावना है। पार्टी इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित कर रही है और इसे युवाओं के मुद्दों से जोड़कर व्यापक जनसंपर्क अभियान में बदलना चाहती है।
राहुल गांधी भी होंगे शामिल
इससे पहले, 7 अप्रैल को राहुल गांधी बिहार आ रहे हैं। वह कन्हैया कुमार की यात्रा में शामिल होंगे। यात्रा के दौरान राहुल गांधी का कार्यक्रम बेगूसराय और पटना में निर्धारित है। कांग्रेस इस यात्रा और आंदोलन के जरिए राज्य सरकार पर बेरोजगारी, पलायन और नौकरी की कमी जैसे मुद्दों को लेकर निशाना साध रही है। पार्टी का कहना है कि युवाओं को रोजगार देने के नाम पर ठगा गया है, और सरकार ने पलायन रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन