दिग्गज नेताओं और पीएम मोदी के नेतृत्व में बीजेपी सबसे बड़ी राजनीति पार्टी बनी: फडणवीस
मुंबई। महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) को दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनाने का श्रेय पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और अटल बिहारी वाजपेयी जैसे दिग्गज नेताओं के प्रयासों को दिया है।
बीजेपी की स्थापना 1980 में हुई थी। इसके गठन के बाद 1984 में हुए पहले लोकसभा चुनाव में पार्टी ने केवल दो सीट जीती थीं। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा नागपुर में बीजेपीप के नए कार्यालय की आधारशिला रखे जाने के बाद फडणवीस ने कहा कि ऐसा लग रहा है जैसे हमारे अपने घर का शिलान्यास हो रहा है। उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेयी के प्रयासों और पीएम नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। उन्होंने बीजेपी के नए कार्यालय के लिए पांच लाख रुपए का योगदान दिया और पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से अपनी क्षमता के मुताबिक योगदान देने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"
AAP में दरार की बड़ी वजह 'शाही शादी'! नवीन जयहिंद का दावा— "राघव-परिणीति के विवाह ने पार्टी में पैदा किया असंतोष"
शिंदे का बड़ा दांव: बच्चू कडू शिवसेना में शामिल, महाराष्ट्र की राजनीति में 'प्रहार' और 'धनुष-बाण' का महामिलन