IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर केविन पीटरसन मालदीव में, अगले मैच में नहीं होंगे शामिल
Kevin Pietersen: IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के मेंटॉर केविन पीटरसन टूर्नामेंट के बीच में मालदीव घूमने चले गए. इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान केविन पीटरसन ने एक छोटा ब्रेक लेने के लिए फ्रैंचाइजी छोड़ दी है. रविवार 6 अप्रैल को 'X' पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में, उन्हें मालदीव के लिए उड़ान भरते हुए देखा जा सकता है.
मालदीव में 'DND' मोड
IPL में बतौर प्लेयर दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल चुके इस दिग्गज बल्लेबाज ने ट्वीट किया, 'मालदीव में स्वर्ग पर लैंड कर रहा हूं. कुछ समय के लिए DND!' मालूम हो कि यहां DND का मतलब 'डू नॉट डिस्टर्ब' से है. IPL के 18वें संस्करण की शुरुआत से पहले पीटरसन दिल्ली कैपिटल्स फ्रैंचाइजी के साथ बतौर मेंटॉर जुड़े थे. उनकी देखरेख में दिल्ली ने अब तक खेले गए सभी तीन मैच जीते हैं. छह अंकों के साथ अक्षर पटेल की कप्तानी वाली टीम IPL 2025 के पॉइंट्स टेबल में नंबर 1 पर है.
10 अप्रैल को नहीं होंगे टीम में
2020 की IPL फाइनलिस्ट दिल्ली कैपिटल्स शनिवार 5 अप्रैल को चेन्नई सुपर किंग्स को 25 रन से हराया. एक रिपोर्ट के अनुसार 44 वर्षीय पूर्व बल्लेबाज 10 अप्रैल को बेंगलुरु में आरसीबी के खिलाफ चौथे मैच में नहीं खेल पाएंगे, लेकिन दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम के पहले घरेलू मैच से पहले कैम्प में जुड़ जाएंगे. विशाखापत्तनम में दो घरेलू मैच खेलने के बाद दिल्ली कैपिटल्स 13 अप्रैल को दिल्ली में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी.
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई
MVA में 'महा-संग्राम': उद्धव सेना के फैसले से भड़की कांग्रेस, कहा— "हम अपना उम्मीदवार उतारेंगे, हमें किसी की परवाह नहीं"