प्रथम चरण में आम नागरिकों से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू
रायपुर : आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण हेतु कोण्डागांव जिले में भी ‘‘सुशासन तिहार” का शुभारंभ हो गया है। सुशासन तिहार जनसमस्याओं के त्वरित समाधान, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा और जन संवाद को सशक्त बनाने के उद्देश्य से तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत जिला कार्यालय, विकासखंड कार्यालय, नगरीय निकायों और सभी ग्राम पंचायतों में समाधान पेटी रखी गई है, जहां पहले दिन आम नागरिकों ने विभिन्न मांगों को लेकर अपने आवेदन जमा किए। आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया 11 अप्रैल तक चलेगी और समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। सुशासन तिहार के पहले दिन जिला कार्यालय में लगाए गए समाधान पेटी का कलेक्टर कुणाल दुदावत ने निरीक्षण किया और प्राप्त आवेदनों की जानकारी ली।
सुशासन तिहार को लेकर ग्रामीणों में उत्साह
सुशासन तिहार के पहले चरण में जिला कार्यालय के साथ ग्राम पंचायतों में ग्रामीणजन अपनी समस्याओं को लेकर पहुंच रहे हैं और अपने आवेदन को समाधान पेटी में डाल रहे हैं। राज्य सरकार की इस पहल से ग्रामीणों को गांव में ही अपनी समस्याओं को अवगत कराने का मौका मिल रहा है, जिससे वे बेहद उत्साहित हैं।
आम जनता की समस्याओं का होगा समयबद्ध निराकरण
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित “सुशासन तिहार-2025” का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करना, शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा करना तथा विकास कार्यों में गति लाने के साथ ही आम जनता, जनप्रतिनिधियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों से सीधा संवाद स्थापित करना है। सुशासन तिहार-2025 का आयोजन तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 08 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। दूसरे चरण में लगभग एक माह के भीतर प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तीसरे एवं अंतिम चरण में 05 मई से 31 मई 2025 के बीच समाधान शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज
टिकट के बदले पांच करोड़ मांगने का आरोप, मनोज तिवारी ने मचाई सियासी हलचल
RR की बिक्री को लेकर विवाद गहराया, काल सोमानी ग्रुप ने लगाए आरोप
70 साल के हाजी खलील ने चौथा निकाह कर फिर मचाई चर्चा
United States का Beijing पर दबाव, टैरिफ पर सख्त रुख
कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई होगी, भाजपा ने दिए कड़े संकेत
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव
एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ओवरटेक के दौरान 5 लोगों की दर्दनाक मौत
अधिक वजन वाली महिलाओं में बढ़ता है फाइब्रॉइड का खतरा