'पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होगा वक्फ कानून', ममता के खड़े बोल
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में मंगलवार को वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़क गई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ की और उन्हें आग के हवाले कर दिया। इस बीच पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने वक्फ कानून पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून लागू नहीं होगा। सीएम ममता बनर्जी ने जैन समुदाय के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही।
'धार्मिक आधार पर विभाजन नहीं होने देंगे'
सीएम ममता बनर्जी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि वह अल्पसंख्यक लोगों और उनकी संपत्ति की रक्षा करेंगी। सीएम बनर्जी ने कहा कि भले ही आप मुझे गोली मार दें, लेकिन मैं बंगाल को धार्मिक आधार पर विभाजित नहीं होने दूंगी।
फूट डालो और राज करो की नीति सफल नहीं होगी
सीएम ममता ने यह भी आश्वासन दिया कि उनकी सरकार अल्पसंख्यक समुदायों और उनकी संपत्तियों की रक्षा करेगी और बंगाल में "फूट डालो और राज करो" की नीति सफल नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने जनता से अपील की कि वे उन लोगों की बातों पर ध्यान न दें जो उन्हें राजनीतिक आंदोलन शुरू करने के लिए उकसाते हैं।
'बांग्लादेश के हालात देखिए'
सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि बांग्लादेश के हालात देखिए। इस समय वक्फ संशोधन विधेयक पारित नहीं होना चाहिए था। बंगाल में 33 प्रतिशत अल्पसंख्यक हैं।
'हमें एक दूसरे पर भरोसा करना चाहिए'
ममता बनर्जी ने जैन समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब दीदी यहां हैं, तो वह आपकी और आपकी संपत्ति की रक्षा करेंगी। हमें एक दूसरे पर भरोसा करना चाहिए। सीएम ने कहा कि मैं सभी धर्मों के स्थलों पर जाती हूं और आगे भी जाती रहूंगी।
मुर्शिदाबाद में हिंसा
बता दें कि मंगलवार को वक्फ कानून के विरोध में मुर्शिदाबाद में हिंसा भड़क उठी थी। दरअसल, प्रदर्शनकारी सड़क जाम करने की कोशिश कर रहे थे, जब पुलिस ने ऐसा करने से मना किया तो प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प हो गई। बताया जा रहा है कि इस झड़प में कई लोग घायल भी हुए हैं। इस घटना को लेकर राज्य में राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। घटना को लेकर बीजेपी ने सीएम ममता बनर्जी पर निशाना साधा था।
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार