तहव्वुर राणा ने रखी तीन मांगें, एनआईए ने सभी मानीं, पढ़ंने के लिए दिया कुरआन
नई दिल्ली। मुंबई हमलों का साजिशकर्ता तहव्वुर राणा से एनआईए लगातार पूछताछ कर रही है। उससे रविवार को भी पूछताछ की जा रही है। अमेरिका से प्रत्यर्पित कर लाए गए राणा को एनआईए हेडक्वार्टर में हाई-सिक्योरिटी सेल में रखा गया है। इस बीच रिपोर्ट सामने आई है कि उसने कुछ मांगे रखीं, जिन्हें स्वीकार कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक राणा ने अब तक एनआईए कस्टडी में तीन मांगें रखी हैं, जिन्हें आधिकारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है, लेकिन सभी मांगे बिना किसी विशेष रियायत के दी गई हैं। तहव्वुर राणा ने पढ़ने के लिए कुरआन की मांग की, जिसे तुरंत मान लिया गया। अधिकारियों के मुताबिक वह दिन में पांच बार नमाज अदा करता है। उसने लिखने के लिए पेन और पेपर भी मांगे, जो उसे दे दिए गए हैं। हालांकि इस बात की निगरानी हो रही है कि वह पेन का इस्तेमाल खुद को नुकसान पहुंचाने या किसी अनुचित कार्य के लिए न कर सके। कोर्ट के निर्देश पर राणा को दिल्ली लीगल सर्विसेज अथॉरिटी द्वारा नियुक्त वकील से हर वैकल्पिक दिन मिलने की अनुमति दी गई है।
अधिकारियों के मुताबिक राणा को कोई वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है। उसके साथ सामान्य कैदियों की तरह ही व्यवहार हो रहा है। राणा की हर 48 घंटे में मेडिकल जांच की जा रही है ताकि उसकी सेहत पर नजर रखी जा सके।
Narendra Modi का बयान: Washington, D.C. घटना पर बोले- लोकतंत्र में हिंसा की कोई जगह नहीं
बंगाल जीत पर ट्रंप का संदेश, मोदी को दी बधाई, जानिए पूरा बयान
‘धुरंधर’ के बाद राकेश बेदी का नया अवतार, डांस फ्लोर पर दिखाएंगे जबरदस्त मूव्स
तमिलनाडु में बड़ा खेल: विजय को कांग्रेस का सपोर्ट, AIADMK में सेंध की तैयारी
ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट: मैनेजर पर तलवार से हमला, 1 करोड़ के जेवर लेकर फरार
Kolkata में TMC दफ्तर पर बुलडोजर, संदेशखाली में फायरिंग से हड़कंप
सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार: PIL का हो रहा दुरुपयोग
Raipur में देर रात गोलीकांड: दो सालियों को मारी गोली, एक की मौत
मौसम ने बदला रंग: बारिश से राहत, लेकिन 2 दिन बाद फिर बढ़ेगी गर्मी