नायब सिंह सैनी ने किया खुलासा: बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा?
गुरुग्राम । भाजपा के कद्दावर नेता और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का चुनाव जीतेंगे। यह बयान दिया गया । नायब सिंह सैनी जब यह बोल रहे थे तब वहां बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के साथ-साथ एनडीए एक और सहयोगी उपेंद्र कुशवाहा भी मौजूद थे।
उल्लेखनीय हो कि अभी तक बिहार एनडीए के कई नेता समय-समय पर यह कहते नजर जरूर आए हैं कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। लेकिन चुनाव के बाद वही मुख्यमंत्री बनेंगे ये तय नहीं है।
ऐसे में सम्राट चौधरी को लेकर हरियाणा के सीएम का यह बयान काफी मायने रखता है। मालूम हो कि बिहार में विधानसभा का चुनाव इसी साल सितंबर-अक्टूबर में होना है। चुनाव को लेकर सभी पार्टी अपनी-अपनी रणनीति बनाने में जुटी है। इस बीच नायब सिंह सैनी का यह कहना कि हम सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार का चुनाव जीतेंगे, सियासी हलचल को बढ़ाने वाला है।
दरअसल, दिल्ली से सटे गुरुग्राम में रविवार को ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज ने महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती के उपलक्ष्य पर राष्ट्रीय जागृति महासम्मेलन का आयोजन किया था। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा समेत कई नेता मौजूद थे।
Simhastha पर अदालत सख्त, Shipra River किनारे 200 मीटर में निर्माण पर रोक
West Bengal में नई विधानसभा के गठन के लिए अधिसूचना जारी
LPG वितरण में लापरवाही, मैहर में एजेंसियों के खिलाफ केस दर्ज
भोपाल-इंदौर मेट्रो में नया ऑफर, अब बर्थडे और प्री-वेडिंग शूट का मौका
सोनम की मुश्किलें बढ़ीं, Meghalaya सरकार ने जमानत के खिलाफ हाई कोर्ट में लगाई अर्जी
24 और 22 कैरेट गोल्ड के नए रेट जारी, निवेशकों की नजरें टिकी
Mayon Volcano फिर हुआ सक्रिय, 6 किमी इलाका सील, हजारों लोगों का पलायन