मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 9 विकेट से हराया, जीत की लगाई हैट्रिक
MI vs CSK: मुंबई इंडियंस की टीम IPL में खराब शुरुआत के बाद वापसी करने के लिए जानी जाती है. इस सीजन में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. शुरुआती 5 मैचों में सिर्फ 1 जीत दर्ज करने वाली मुंबई ने अब जीत की हैट्रिक लगा दी है. IPL 2025 का 38वां मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने एक आसान जीत अपना नाम की और सीएसके से हार का बदला भी पूरा कर लिया.
मुंबई इंडियंस ने लगाई जीत की हैट्रिक
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ ही खेला था, जहां उसे 4 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन इस मैच में उसने जीत दर्ज करके अपना हिसाब बराबर कर लिया. हार्दिक पंड्या ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था, जो सही साबित हुआ. हाई स्कोरिंग पिच पर चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 176 रन ही बना सकी.
शिवम दुबे और रवींद्र जडेजा की धमाकेदार बल्लेबाज़ी
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम शुरुआती 11 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 73 रन ही बना सकी थी. इसके बाद रवींद्र जडेजा और शिवम दुबे ने अर्धशतक जड़कर अपनी टीम को इस स्कोर तक पहुंचाया. शिवम दुबे ने 32 गेंदों पर 50 रन बनाए. वहीं, रवींद्र जडेजा 35 गेंदों पर 53 रन बनाकर नाबाद रहे. इनके अलावा, 17 साल के आयुष म्हात्रे ने 15 गेंदों पर 32 रन की पारी खेली. ओपनर शेख रशीद ने भी 19 रनों का योगदान दिया. दूसरी ओर मुंबई के लिए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 2 विकेट लिए. दीपक चाहर, अश्विनी कुमार, चेल सेंटनर भी 1-1 सफलता हासिल करने में कामयाब रहे.
रोहित शर्मा के बल्ले से निकला अर्धशतक
रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में एक दमदार पारी खेली और अपनी टीम के लिए रन चेज को काफी आसान बना दिया. वह इस सीजन का पहला अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे. उनका फॉर्म में लौटना मुंबई के लिए अच्छे संकेत हैं. रोहित शर्मा के अलावा सूर्यकुमार यादव ने भी एक अर्धशतकीय पारी खेली. रोहित ने नाबाद 76 रन और सूर्या ने नाबाद 68 रन बनाए, जिसके चलते मुंबई ने ये मैच 9 विकेट से अपने नाम किया.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार