BCCI सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025: रोहित, कोहली, बुमराह टॉप ग्रेड में बरकरार, श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की वापसी
BCCI: BCCI ने साल 2024-25 के लिए सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट का ऐलान कर दिया है। इसमें कुल 34 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। यह कॉन्ट्रेक्ट 1 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2025 तक है। इनमें सभी 34 प्लेयर्स को चार ग्रेड में बांटा गया है, जिसमें ए+, ए, बी और सी ग्रेड हैं। भारत ने मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब भी जीता था। सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में उन प्लेयर्स को भी जगह मिली है, जो चैंपियंस ट्रॉफी की स्क्वाड में शामिल रहे हैं।
रोहित-कोहली ए+ ग्रेड में शामिल
BCCI ने ए+ ग्रेड में सिर्फ चार ही प्लेयर्स को रखा है। इसमें रोहित शर्मा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। रोहित, कोहली और जडेजा T20 इंटरनेशनल से संन्यास ले चुके हैं और वह अभी सिर्फ टेस्ट और वनडे में खेलते हैं। ग्रेड-ए+ में खेलने वाले प्लेयर्स को 7 करोड़ रुपए मिलते हैं।
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर की हुई वापसी
ईशान किशन और श्रेयस अय्यर को पिछली बार सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। इसके बाद दोनों प्लेयर्स ने घरेलू क्रिकेट में खेला। वहीं अय्यर ने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका अदा था। इसी वजह से दोनों की वापसी हुई है। वहीं इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद रविचंद्रन अश्विन को इस बार सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में शामिल नहीं किया गया है।
ग्रेड-ए में शामिल हैं 6 प्लेयर्स
ग्रेड-ए में मोहम्मद सिराज, केएल राहुल, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी और ऋषभ पंत शामिल हैं। ग्रेड-ए में BCCI ने इन 6 प्लेयर्स को ही शामिल किया है। ग्रेड-बी में BCCI ने पांच प्लेयर्स को मौका दिया है। इनमें सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, यशस्वी जायसवाल और श्रेयस अय्यर शामिल हैं। ग्रेड-बी में खेलने वाले प्लेयर्स को 3 करोड़ रुपए मिलते हैं।
सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के ग्रेड-सी में शामिल प्लेयर्स:
रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश कुमार, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, नितीश कुमार रेड्डी, ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, आकाश दीप, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
खिलाड़ियों के अनुबंध ग्रेड और वेतन
- ग्रेड ए+ – 7 करोड़ रुपए.
- ग्रेड ए – 5 करोड़ रुपए.
- ग्रेड बी – 3 करोड़ रुपए.
- ग्रेड सी – 1 करोड़ रुपए.
राशिफल 06 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य: राज्यमंत्री गौर
तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री इन्दर सिंह परमार की अध्यक्षता में एसजीएसआईटीएस, इंदौर की "शासी निकाय की 129वीं" बैठक हुई
सिंगाजी ताप विद्युत गृह में आधुनिक रेलवे प्लेटफॉर्म का शुभारंभ
इंदौर में 9 से 13 जून तक होगा ब्रिक्स देशों के कृषि मंत्रियों का सम्मेलन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
केरवा डैम के क्षतिग्रस्त वेस्टवियर का कार्य आगामी दो माह में पूर्ण करें : जल संसाधन मंत्री सिलावट
लोक कल्याणकारी और विकास कार्यों के लिए 38 हजार 555 करोड़ रूपये की स्वीकृति
बिजली उपभोक्ताओं को आवेदन करने की जरूरत नहीं, नई व्यवस्था लागू
EVM और चुनाव प्रक्रिया पर Gaurav Gogoi ने उठाए सवाल
भीषण गर्मी में राहत: सुखबासुपारा में नलकूप खनन से दूर हुई पेयजल समस्या, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार