यूपी में लू का तांडव शुरू, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
उत्तर प्रदेश में पूरब और पश्चिम दोनों संभागों में तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल कर रखा है। दिन में तपन के साथ-साथ रातों में भी गर्माहट बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बुधवार के लिए पूरब से पश्चिम तक, प्रदेश के 40 जिलों में गर्म हवाओं संग लू चलने और 13 जिलों में उष्ण रात्रि होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मंगलवार को प्रयागराज, वाराणसी, झांसी, हमीरपुर, आगरा, बांदा,उरई जैसे 15 से ज्यादा जिलों में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले तीन से चारदिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़त का अनुमान है। वहीं झांसी व कुछ अन्य जिलों में तापमान के 45 डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान है।
यहां है उष्ण रात्रि के लिए ऑरेंज अलर्ट
प्रतापगढ़, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर व आसपास के इलाकों में।
यहां है उष्ण-लहर (लु) चलने की चेतावनी
बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही , जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, अलीगढ, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी, ललितपुर एवं आसपास के इलाकों में।
शकरकंद के फायदे जानकर चौंक जाएंगे, सेहत के लिए बेहद लाभकारी
Delhi-NCR में बारिश और ओलावृष्टि, अचानक बदला मौसम का मिजाज
टिकट के बदले पांच करोड़ मांगने का आरोप, मनोज तिवारी ने मचाई सियासी हलचल
RR की बिक्री को लेकर विवाद गहराया, काल सोमानी ग्रुप ने लगाए आरोप
70 साल के हाजी खलील ने चौथा निकाह कर फिर मचाई चर्चा
United States का Beijing पर दबाव, टैरिफ पर सख्त रुख
कार्यकर्ताओं पर भी कार्रवाई होगी, भाजपा ने दिए कड़े संकेत
मुख्यमंत्री के 'सुशासन' संकल्प से आ रहा बदलाव
एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, ओवरटेक के दौरान 5 लोगों की दर्दनाक मौत
अधिक वजन वाली महिलाओं में बढ़ता है फाइब्रॉइड का खतरा