लखनऊ के बंथरा में भीषण अग्निकांड, कई बीघे फसल जलकर खाक
लखनऊ: लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कई गांवों के खेतों में अचानक भीषण आग लग गई. गर्मी और तेज हवा के चलते आग ने तेजी से कई बीघे खेतों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे किसानों की गेहूं और खीरे की फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई. जानकारी के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थीं कि वह खेतों से निकलकर गांव के किनारे तक पहुंच गईं. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फायर ब्रिगेड की करीब 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जो आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश में जुटी हुई हैं. फायर ब्रिगेड की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर जुटीं, गांव तक पहुंचीं लपटें, पान और आम के बागानों को भी नुकसान हुआ है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि पहले आग सिर्फ एक खेत में लगी थी, लेकिन हवा के चलते यह तेजी से फैलती चली गई और आसपास के खेतों को भी चपेट में ले लिया. खेतों में खड़ी पकी हुई गेहूं की फसल, खीरे की बेलें और कुछ हिस्सों में आम व पान के बागान भी आग की लपटों में झुलस गए.
कई दमकल की गाड़ियां मौजूद
गांव के समीप पहुंची आग को देख फायर ब्रिगेड की टीम ने तत्परता दिखाते हुए गांव की सीमा पर पानी का छिड़काव किया, जिससे गांव की झोपड़ियों और घरों तक आग न पहुंचे. साथ ही, आग की भीषणता को देखते हुए आस-पास की गौशालाओं को एहतियातन खाली करवा लिया गया है ताकि किसी जानवर की जान न जाए.
खेतों की आग से किसानों की मेहनत राख
फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं. बंथरा सहित लखनऊ के कई फायर स्टेशन से दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं. ग्रामीण भी फायर टीम के साथ मिलकर आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं. गौरतलब है कि इन दिनों उत्तर भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी और सूखे की स्थिति बनी हुई है, जिससे खेतों में आग लगने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. बंथरा की यह घटना भी उसी सिलसिले की एक कड़ी है. किसानों का कहना है कि उनकी सालभर की मेहनत कुछ ही मिनटों में राख हो गई. प्रशासन से मुआवजे की मांग की जा रही है. जिलाधिकारी और तहसील प्रशासन की टीमें भी हालात का जायजा लेने पहुंच रही हैं. स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खेतों में आग बुझाने या पास जाने से बचें और किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि या जानकारी तुरंत पुलिस या दमकल विभाग को दें.
तुलसी और गौमाता: आरोग्य प्राप्ति के दो दिव्य स्तंभ, जानें कैसे दूर रहेंगे रोग?
यंत्रों की रहस्यमयी शक्ति: जानें कैसे ज्यामितीय आकृतियां बदल सकती हैं आपकी किस्मत?
हथेली में छिपा है आपके जीवन का नक्शा: जानें रेखाओं और बनावट का दिलचस्प संकेत
अतिथि सत्कार की पहली कड़ी: मेहमान को पानी पिलाने के पीछे छिपे हैं ये 3 बड़े रहस्य
राशिफल 01 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
1 मई अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विशेष : हर हाथ को काम, हर श्रमिक को सम्मान: विष्णु देव सरकार की प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण
दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव